DA Hike: अब इस राज्य के कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता! 1 अप्रैल से होगा लागू

DA Hike: त्रिपुरा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब 33% डीए मिलेगा

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 7:34 PM
DA Hike: त्रिपुरा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है।

DA Hike: त्रिपुरा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब 33% डीए मिलेगा, जो पहले 30% था। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि इस फैसले से सरकार पर सालाना 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

केंद्र और राज्य कर्मचारियों के डीए अंतर को कम करने की कोशिश

मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि सरकार राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में अंतर को कम करना चाहती है। हालांकि, यह प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरी की जाएगी। इस फैसले से त्रिपुरा के हजारों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी।


केंद्रीय कर्मचारियों को DA बढ़ने का इंतजार

देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बेसब्री से डीए बढ़ने का इंतजार है। डीए में 2% की बढ़ोतरी की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। हालांकि, कर्मचारी संगठनों की मांग 3% बढ़ोतरी की है, जिससे डीए 56% तक पहुंच सकता है। पिछले साल अक्टूबर 2024 में सरकार ने डीए में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह 50% से बढ़कर 53% हो गया था। अब अगर सरकार 2% बढ़ोतरी करती है, तो डीए 55% हो जाएगा और यदि 3% बढ़ता है, तो यह 56% तक जा सकता है।

LIC का नया स्मार्ट पेंशन प्लान, हर महीने मिलेगी पेंशन, जानिये कितना करना होगा निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।