IRCTC Tour: आपने गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान कर लिया है या अभी तक डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं। अगर इस बार पहाडों में घूमने का मन न हो तो आप झीलों के शहर उदयपुर जा सकते हैं। यहां की शांति और कल्चर आपको पसंद आएगा। यहां आकर उदयपुर के लोकल कुजीन, सिल्वर ज्वैलरी और राजस्थानी साड़ी खरीदना न भूलिएगा। तो चलिए अब बात करते हैं कि उदयपुर कैसे जाएं और लोकल में कैसे घूमा जाएं। एक ऑप्शन है कि ट्रेन की टिकट कराएं और अपनी आइटनरी बनाकर लोकल टैक्सी लेकर घूमा जाए। अगर इतनी मेहनत करने का मन न हो तो आईआरसीटीसी का टूर पैकेज ले सकते हैं। ये टूर पैकेज आपको 5,380 रुपये में मिल रहा है जिसमें होटल और फूड का खर्च शामिल है।
