Aadhar Free Update Deadline: सरकार ने आम लोगों को खुशखबरी दी है। आधार में ऑनलाइन जानकारी फ्री में अपडेट कराने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। पहले आधार में फ्री अपडेट कराने की तारीख 14 जून 2025 थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब आम लोग 14 जून 2026 तक आधार में ऑनलाइन मुफ्त अपडेट करा सकते हैं।
अगर आपके आधार कार्ड में नाम या पता गलत है या हाल ही में कोई बदलाव हुआ है, तो अब चिंता की बात नहीं। UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट की मुफ्त सुविधा को एक साल और बढ़ा दिया है। अब आप 14 जून 2026 तक अपने पहचान (PoI) और पते (PoA) से जुड़े डॉक्यूमेंट को बिना किसी चार्ज के ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। पहले यह सुविधा जून 2025 तक के लिए थी, लेकिन अब इसे एक साल और बढ़ाकर लोगों को बड़ी राहत दी गई है।
यह सुविधा खासकर उनके लिए है जिनका नाम शादी के बाद बदला है। जो नई जगह पर शिफ्ट हुए हैं। जिनके पते या अन्य जानकारी में बदलाव हुआ है
क्या-क्या अपडेट कर सकते हैं ऑनलाइन?
UIDAI के मुताबिक आप ऑनलाइन पोर्टल पर इन चीजों को अपडेट कर सकते हैं।
नाम (यदि बदलाव की अनुमति हो)
अन्य डेमोग्राफिक डिटेल्स (जैसे लिंग, जन्मतिथि – PoI और PoA दस्तावेजों के आधार पर)
लेकिन अगर आपको मोबाइल नंबर, ईमेल ID, बायोमिट्रिक या फोटो अपडेट करवाना है, तो इसके लिए आपको नजदीकी आधार सर्विस सेंटर जाना होगा। वहां तय शुल्क देना होगा, जो 50 रुपये है।
आधार ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?
वेबसाइट पर जाएं – https://myaadhaar.uidai.gov.in
अपने आधार नंबर और OTP से लॉग इन करें।
PoI और PoA डॉक्यूमेंट (JPEG, PNG या PDF, अधिकतम 2MB) अपलोड करें।
रिक्वेस्ट सबमिट करें और 14-अंकों का URN नंबर नोट करें।
मंजूरी के बाद अपडेटेड आधार डाउनलोड करें।
Proceed to Update Address पर क्लिक करें।
नया पता दर्ज करें और संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
आधार एक 12 अंकों की यूनिक पहचान संख्या है, जो आपकी पहचान और एड्रेस प्रूफ होता है। यह बैंक अकाउंट, सरकारी सब्सिडी, इनकम टैक्स फाइलिंग, सिम कार्ड जैसे कई जरूरी कामों से जुड़ा होता है। अगर आपके आधार में कोई गलती है या बदलाव करना है, तो अब 14 जून 2026 तक यह काम ऑनलाइन और बिलकुल मुफ्त में कर सकते हैं। बस आपको myAadhaar पोर्टल पर लॉग इन करके डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। यह कदम UIDAI की तरफ से करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाया गया है।