Fixed Deposit: अब इस बैंक ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, जानें कितना होगा ग्राहकों को फायदा

अब बैंक अपनी FD पर 2.90 प्रतिशत से लेकर 6.00 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड May 20, 2022 पर 6:16 PM
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD दे रहा है।

Fixed Deposit: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank - SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम के Fixed Deposit पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक की नई दरें 19 मई 2022 से लागू हो चुकी है। अब बैंक अपनी FD पर 2.90 प्रतिशत से लेकर 6.00 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें सीनियर सिटिजन को 3.4 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। अब 990 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर आम जनता को अधिकतम 7.10 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 7.60 प्रतिशत का अधिकतम ब्याज मिल रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD दे रहा है।

बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें बदलीं

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 19 मई 2022 से 7 से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 2.90 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। बैंक अब 30 दिनों से 89 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 3.50 प्रतिशत और 4.25 प्रतिशत ब्याज देगा। 90 दिनों से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 4.25 प्रतिशत ब्याज देगा। नियमित ग्राहकों को अब 6 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर 5.00 फीसदी और 6 महीने से 9 महीने में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 4.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।


अब मिलेगा इतना ब्याज

7 दिन से 29 दिन- 2.90%

30 दिन से 89 दिन- 3.50%

90 दिन से 179 दिन- 4.25%

6 महीने- 5.00%

6 महीने से अधिक लेकन 9 महीने से कम - 4.75%

9 महीने- 5.05%

9 महीने से अधिक लेकिन 12 महीने से कम- 6.50%

12 महीने- 6.50%

12 महीने और 1 दिन से 15 महीने- 6.00%

15 महीने और 1 दिन से 18 महीने तक- 6.75%

18 महीने और 1 दिन से लेकिन 24 महीने से कम - 6.60%

24 महीने- 6.90%

24 महीने और 1 दिन से 989 दिन- 6.50%

990 दिन- 7.10%

991 दिन से 36 महीने- 6.50%

3 साल और 1 दिन से 5 साल- 6.25%

5 वर्ष और 1 दिन से 10 साल - 6.00%

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज दर- 0.50%

मोबाइल ने शेयर बाजार को बना दिया है जुआरियों का अड्डा, अभी और आ सकती है गिरावट: विजय केडिया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।