अब इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया MCLR, महंगा हो जाएगा होम, कार और पर्सनल लोन, बढ़ जाएगी EMI

Union Bank MCLR Rate: देश के सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक के MCLR बढ़ाने पर लोन महंगा हो जाएगा। साथ ही आपके पर्सनल, होम और कार लोन की EMI में बढ़ोतरी हो जाएगी। UBI के नोटिफिकेशन के मुताबिक ये नई दरें 11 दिसंबर से लागू हो चुकी है। MCLR वह दर है जिसके आधार पर सभी तरह के लोन पर ब्याज तय होता है

अपडेटेड Dec 14, 2022 पर 11:51 AM
Story continues below Advertisement
Union Bank MCLR Rate: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR में बढ़ोतरी कर दी है।

Union Bank MCLR Rate: देश के सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक के MCLR बढ़ाने पर लोन महंगा हो जाएगा। साथ ही आपके पर्सनल, होम और कार लोन की EMI में बढ़ोतरी हो जाएगी। UBI के नोटिफिकेशन के मुताबिक ये नई दरें 11 दिसंबर से लागू हो चुकी है। MCLR वह दर है जिसके आधार पर सभी तरह के लोन पर ब्याज तय होता है।

UBI ने बढ़ाया MCLR

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अब बैंक का एमसीएलआर 7.50 प्रतिशत से 8.60 प्रतिशत के बीच है। ये दरें 10 जनवरी 2023 तक लागू रहेगी। वेबसाइट में कहा गया है कि 11 दिसंबर से 3 साल की एमसीएलआर दर 8.60 फीसदी कर दी है। 2 साल और 1 साल की MCLR रेट 8.45 फीसदी और 8.25 फीसदी हो गई है। बैंक छह महीने के लिए 8.05 प्रतिशत एमसीएलआर, तीन महीने के लिए 7.85 प्रतिशत, एक महीने के लिए 7.65 प्रतिशत और एक रात यानी ओवरनाइट के लिए 7.50 प्रतिशत होगा। एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) 11 दिसंबर को 9.05 प्रतिशत तय किया गया है। कुल रेपो रेट 6.25 प्रतिशत और 2.80 का स्प्रेड है।


महंगा हो जाएगा होम लोन

अब होम लोन की दरें बदल जाएंगी। होम लोन के अलावा कार और पर्सनल लोन भी महंगा हो जाएगा। आपकी EMI भी बढ़ जाएगी। EMI होम लोन के बदले जाने वाली मंथली किश्त होत है। आपका सिबिल स्कोर भी EMI पर असर डालता है। सिबिल स्कोर कम होने पर ब्याज ज्यादा देना पड़ता है। साथ ही सिबिल स्कोर ज्यादा होने पर ब्याज कम देना पड़ता है।

RBI ने बीते हफ्ते बढ़ाई रेपो रेट - बढ़ाकर की 6.25 फीसदी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बीते हफ्ते रेपो रेटो में 35 बेसिस प्वाइंट यानी 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दी है। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।

Hot Stocks- एक-दो हफ्तों में ही चाहते हैं डबल डिजिट रिटर्न तो इन स्टॉक्स पर जरूर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।