Union Bank of India FD Rates: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने नए साल से पहले तोहफा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। यूनियन बैंक ने एफडी पर ब्याज 0.25 फीसदी तक बढ़ाया है। एफडी पर ये नई दरें आज 27 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। यूनियन बैंक ग्राहकों को अधिकतम 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।
