Get App

Union Bank of India ने सस्ते किये लोन! होम, कार और पर्सनल लोन की EMI होगी कम

Union Bank of India: अगर आप घर खरीदने, गाड़ी लेने या पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने चुनिंदा रिटेल लोन पर ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 2:30 PM
Union Bank of India ने सस्ते किये लोन! होम, कार और पर्सनल लोन की EMI होगी कम
Union Bank of India: अगर आप घर खरीदने, गाड़ी लेने या पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है।

Union Bank of India: अगर आप घर खरीदने, गाड़ी लेने या पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने चुनिंदा रिटेल लोन पर ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया है। नई दरें 18 दिसंबर 2025 से लागू हो गई हैं। हाल के मौद्रिक पॉलिसी में ढील के बाद ज्यादातर बैंक अपना लोन सस्ता कर रहे हैं। अब ऐसा करने वाले बैंकों की लिस्ट में यूनियन बैंक का नाम भी शामिल हो चुका है। इससे पहले SBI, HDFC और केनरा बैंक भी अपना लोन सस्ता कर चुके हैं।

बैंक ने होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन तीनों पर ब्याज दरों में कटौती की है। होम लोन की ब्याज दर में 30 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। अब होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.15% सालाना हो गई है, जो पहले 7.45% थी। इससे घर खरीदने वालों की EMI कम होगी और लोन लेना थोड़ा आसान हो जाएगा।

वहीं, कार लोन की ब्याज दर में 40 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है। अब कार या अन्य कार लोन की शुरुआती दर 7.50% सालाना होगी, जो पहले 7.90% थी। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं।

सबसे बड़ी राहत पर्सनल लोन लेने वालों को मिली है। पर्सनल लोन की ब्याज दर में 160 बेसिस प्वाइंट की बड़ी कटौती की गई है। अब पर्सनल लोन की शुरुआती ब्याज दर 8.75% सालाना हो गई है, जो पहले 10.35% थी। इससे मेडिकल, शादी या अन्य निजी जरूरतों के लिए लोन लेने वालों की EMI काफी कम हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें