UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) शहर के बाहरी इलाके उचटी में एक भव्य और हाईटेक टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। 300 एकड़ में फैली यह टाउनशिप न केवल कानपुर का दायरा बढ़ाएगी। बल्कि मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को सस्ते दरों पर प्लॉट भी उपलब्ध कराएगी।
