पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ज्यादातर हम पेमेंट ऐप से अपने दोस्त या रिश्तेदारों को पैसे ट्रांसफर करते हैं। इसमें गलती की गुंजाइश नहीं होती है, क्योंकि इसके लिए हम अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल फोन नंबर का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभी हमें किसी ऐसे व्यक्ति को पैसा पेमेंट करना होता है, जिसका नंबर हमारी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं होता है। पेमेंट ऐप सिर्फ मोबाइल नंबर के जरिए पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देते हैं। इससे पैसा तो ट्रांसफर हो जाता है लेकिन इसमें रिस्क है।
