Get App

फिंगरप्रिंट से करें UPI पेमेंट, BHIM ऐप में लॉन्च हुआ नया फीचर

अब BHIM ऐप में नया बायोमेट्रिक फीचर आ गया है, जिससे यूजर्स बिना UPI पिन डाले सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस लॉक से 5,000 रुपये तक का पेमेंट कर सकेंगे। अब यूजर्स 5,000 रुपये तक के UPI पेमेंट अपने मोबाइल के फिंगरप्रिंट या फेस लॉक से कर सकेंगे

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 24, 2026 पर 5:26 PM
फिंगरप्रिंट से करें UPI पेमेंट, BHIM ऐप में लॉन्च हुआ नया फीचर
अब BHIM ऐप में नया बायोमेट्रिक फीचर आ गया है, जिससे यूजर्स बिना UPI पिन डाले सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस लॉक से 5,000 रुपये तक का पेमेंट कर सकेंगे।

अब BHIM ऐप में नया बायोमेट्रिक फीचर आ गया है, जिससे यूजर्स बिना UPI पिन डाले सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस लॉक से 5,000 रुपये तक का पेमेंट कर सकेंगे। अब यूजर्स 5,000 रुपये तक के UPI पेमेंट अपने मोबाइल के फिंगरप्रिंट या फेस लॉक से कर सकेंगे। यह सर्विस न सिर्फ ट्रांजैक्शन को तेज और आसान बनाएगी, बल्कि सुरक्षा के स्तर को भी पहले से ज्यादा मजबूत करेगी।

इस फीचर के आने से अब हर छोटे पेमेंट के लिए UPI पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। कई बार लोग पिन भूल जाते हैं या गलत डाल देते हैं, जिससे पेमेंट फेल हो जाता है। ऐसे में यह नई सुविधा पेमेंट को तेज, आसान और भरोसेमंद बनाएगी।

यह फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस पर काम करेगा, जहां फिंगरप्रिंट या फेस रिकॉग्निशन की सुविधा उपलब्ध है। यूजर्स इसका इस्तेमाल दोस्तों या परिवार को पैसे भेजने, QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में कर सकते हैं।

सुरक्षा के लिहाज से भी यह फीचर काफी मजबूत है। फिंगरप्रिंट और फेस डेटा हर व्यक्ति के लिए अलग होता है और यह मोबाइल में ही सुरक्षित रहता है, जिससे धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है। हालांकि, 5,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन के लिए अब भी UPI पिन डालना जरूरी रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें