पैसा गलत यूपीआई आईडी को ट्रांसफर कर दिया, जानिए अब क्या उपाय है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले बैंक को सूचित करना जरूरी है। आप इसके लिए यूपीआई ऐप या बैंक के कस्टमर सपोर्ट सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई यूपीआई ऐप में 'रिपोर्ट इश्यू' का ऑप्शन होता है

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
कस्टमर एनपीसीआई सिस्टम या भीम ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज करा सकता है।

यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करने में समय नहीं लगता। कई बार जल्दबाजी में पैसे ट्रांसफर करने में गलती हो जाती है। पैसा किसी गलत आईडी को चला जाता है। इसका पता बाद में एसएमएस अलर्ट से चलता है। चूंकि यूपीआई पेमेंट को रिवर्स नहीं किया जा सकता, जिससे बड़ी मुश्किल हो जाती है। सवाल है कि फिर उपाय क्या है?

रेसिपिएंट की डिटेल होने पर खुद बात कर सकते हैं

आपने जिस व्यक्ति को गलती से पैसा भेज दिया है, अगर उसकी डिटेल आपके पास है तो आप उससे संपर्क कर सकते हैं। कई बार इससे समस्या का समाधान हो जाता है। वह व्यक्ति आपका पैसा रिवर्स ट्रांसफर के जरिए वापस कर देता है। लेकिन, अगर उस व्यक्ति की डिटेल आपके पास नहीं है या वह व्यक्ति पैसा लौटाने से इनकार कर देता है तो मुश्किल खड़ी होती है।


बैंक को मामले के बारे में बताना जरूरी है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले बैंक को सूचित करना जरूरी है। आप इसके लिए यूपीआई ऐप या बैंक के कस्टमर सपोर्ट सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई यूपीआई ऐप में 'रिपोर्ट इश्यू' का ऑप्शन होता है। इससे आपका मामला ज्यादा मजबूत हो जाता है। बाद में आपका यह कदम काफी उपयोगी साबित होता है।

एनपीसीआई सिस्टम के जरिए शिकायत कर सकते हैं

कस्टमर एनपीसीआई सिस्टम या भीम ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज करा सकता है। बैंक का रिस्पॉन्स जल्द मिलता है। अगर आपको किसी तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिलत है तो आप बैंक में इसकी शिकायत कर सकते हैं। हर बैंक में ग्राहकों की शिकायतों के निपटारे के लिए एक सिस्टम होता है। आम तौर पर यह सिस्टम एक नोडल अफसर या सीनियर टीम के तहत काम करता है।

ओम्बड्समैन स्कीम के तहत शिकायत का विकल्प

अगर बैंक में शिकायत करने के बाद भी मामले का निपटारा नहीं होता है तो आप आरबीआई के ओम्बड्समैन स्कीम के तहत शिकायत कर सकते हैं। हालांकि, यहां नए सिरे से शिकायत करनी होगी, क्योंकि इस स्कीम के तहत आरबीआई के नियमों के तहत मामले का निपटारा होता है। हालांकि, इस सिस्टम के तहत भी आपका पैसा लौटने की गारंटी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: भारत के घरों में मौजूद है दुनिया के टॉप 10 केंद्रीय बैंकों से ज्यादा सोना, कई देशों की GDP से भी अधिक है वैल्यू

पैसे ट्रांसफर करने में सावधानी बरतना जरूरी है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक बार गलत आईडी पर पैसा ट्रांसफर होने के बाद उसके मिलने की गारंटी नहीं होती है। इसलिए कस्टमर को पैसे ट्रांसफर करते वक्त सावधानी रखना सबसे जरूरी है। पैसे ट्रांसफर करने से पहले यह चेक कर लें कि आप जिस आईडी को पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं वह सही है। दोबारा चेक करने के बाद ही पेमेंट का बटन दबाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।