सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! UPS चुनने की डेडलाइन बढ़ी, अब इस तारीख तक है मौका

UPS Pension: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारियोंक NPS और UPS पेंशन स्कीम में चुनाव करने का मौका सरकार एक बार फिर दे रही है। सरकार ने उन कर्मचारियों को एक बार का मौका दिया है कि वह अपनी पेंशन स्कीम चुन सकते हैं

अपडेटेड Sep 17, 2025 पर 1:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
UPS Pension: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।

UPS Pension: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारियोंक NPS और UPS पेंशन स्कीम में चुनाव करने का मौका सरकार एक बार फिर दे रही है। सरकार ने उन कर्मचारियों को एक बार का मौका दिया है कि वह अपनी पेंशन स्कीम चुन सकते हैं। ये मौका उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो 1 अप्रैल 2025 से 31 अगस्त 2025 के बीच नौकरी में शामिल हुए हैं। ये कर्मचारी अभी फिलहाल नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में हैं। अब ये कर्मचारी चाहें तो यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुन सकते हैं। कर्मचारी ये शिफ्ट 30 सितंबर 2025 तक कर सकते हैं।

30 सितंबर तक कर सकते हैं बदलाव

वित्त मंत्रालय के मुताबिक कर्मचारी इस विकल्प का इस्तेमाल 30 सितंबर 2025 तक कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि इसका मकसद कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद बेहतर वित्तीय सुरक्षा का विकल्प देना है। साथ ही अगर कोई कर्मचारी अभी UPS चुनता है, तो भविष्य में चाहें तो वह दोबारा NPS में भी जा सकता है। यह कदम कर्मचारियों को अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से सही पेंशन योजना चुनने की आजादी देगा।


क्या है UPS स्कीम?

UPS दरअसल एक फंड-बेस्ड पेंशन सिस्टम है। इसमें हर महीने कर्मचारी और केंद्र सरकार दोनों का योगदान जमा होता है और रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को नियमित पेंशन मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कम से कम 10,000 रुपये की गारंटीड पेंशन हर महीने मिलेगी, बशर्ते कर्मचारी ने कम से कम 10 साल नौकरी की हो।

UPS और NPS में क्या फर्क है?

NPS बाजार आधारित है, इसमें पैसा शेयर और बॉन्ड जैसी जगहों पर लगाया जाता है। इसलिए रिटर्न मार्केट की चाल पर निर्भर करता है।

UPS में पेंशन गारंटीड है और यह आपकी आखिरी तनख्वाह से जुड़ी होती है।

NPS में रिटायरमेंट पर जमा कॉर्पस के हिसाब से पेंशन बनती है। UPS में हर हाल में न्यूनतम 10,000 रुपये पेंशन तय है।

NPS से UPS में कैसे करें ऑनलाइन शिफ्ट?

सरकार ने इसके लिए eNPS पोर्टल पर आसान प्रक्रिया शुरू की है।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

eNPS पोर्टल पर जाएं।

NPS to UPS Migration विकल्प चुनें।

अपना PRAN नंबर और जन्मतिथि भरें।

ओटीपी वेरिफिकेशन करें।

डिक्लेरेशन पढ़कर स्वीकार करें और e-Sign करें।

आधार नंबर/VID से ओटीपी डालें और वेरीफाई करें।

प्रक्रिया सफल होने पर आपको Acknowledgement Number मिलेगा और आप फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।