5 देशों में भारतीयों के लिए है सबसे कम वीजा फीस, मिलता है वीजा ऑन अराइवल

भारतीय टूरिस्‍ट के लिए कंबोडिया, मालदीव, थाईलैंड, इंडोनेशिया और श्रीलंका में सबसे कम वीजा फीस है। ये पांचों देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल भी देते हैं। इसके चलते इन देशों में भारतीयों के लिए यात्रा करना आसान और किफायती है। आइए जानते हैं इन देशों में भारतीयों के लिए कितनी है वीजा फीस और यहां यात्रा के दौरान क्‍या डॉक्‍यूमेंट रखने चाहिए

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 7:47 PM
वीजा ऑन अराइवल के कारण इन देशों में भारतीयों के लिए यात्रा करना आसान और किफायती है।

भारतीय टूरिस्‍ट के लिए कंबोडिया, मालदीव, थाईलैंड, इंडोनेशिया और श्रीलंका में सबसे कम वीजा फीस है। ये पांचों देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल भी देते हैं। इसके चलते इन देशों में भारतीयों के लिए यात्रा करना आसान और किफायती है। आइए जानते हैं इन देशों में भारतीयों के लिए कितनी है वीजा फीस और यहां यात्रा के दौरान क्‍या डॉक्‍यूमेंट रखने चाहिए।

कंबोडिया

भारतीय टूरिस्ट को कंबोडिया के लिए 35 अमेरिकी डॉलर (2,316 रुपए) वीजा फीस देनी पड़ती है। कंबोडिया भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। वीजा कंबोडिया के एयरपोर्ट पर ही मिलता है। ये वीजा अधिकतम 30 दिन के लिए मान्य होता है। कंबोडिया की यात्रा के दौरान आपको पासपोर्ट, फोटो और कंबोडिया में रहने और वापसी की कंफर्म टिकट की डिटेल देनी होती है।


मालदीव

भारतीय टूरिस्ट को मालदीव के लिए करीब 3,733 रुपए वीजा फीस देनी होती है। मालदीव में भारतीयों को एयरपोर्ट पर ही वीजा ऑन अराइवल मिल जाता है। यह 14 दिन के लिए मान्‍य होता है। मालदीव के लिए आपको अपने साथ पासपोर्ट, फोटो और वापसी के टिकट की डिटेल देनी होती है।

इंडोनेशिया

भारतीय टूरिस्ट को इंडोनेशिया के लिए 35 अमेरिकी डॉलर (2,316 रुपए) वीजा फीस देनी होती है। इंडोनेशिया भारतीय टूरिस्‍ट को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। यह वीजा 30 दिन के लिए मिलता है। इंडोनेशिया के लिए आपको पासपोर्ट, फोटो और वापसी की कंफर्म टिकट की डिटेल देनी होती है। आपको अपने रहने के लिए जरूरी फंड के प्रूफ भी एयरपोर्ट पर दिखाने पड़ सकते हैं।

थाईलैंड

भारतीय टूरिस्ट को थाईलैंड के लिए 1000 थाईलैंड बाहत (1834 रुपए) देने होते हैं। हालांकि, सिंगल एंट्री टूरिस्ट वीजा 1,600 रुपए से 2,000 रुपए में मिलता है। थाईलैंड भारतीय टूरिस्‍ट को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। यह वीजा 30 दिन के लिए मिलता है। थाईलैंड के लिए आपको अपने साथ पासपोर्ट, फोटो और वापसी की कंफर्म टिकट की डिटेल देनी होती है। आपको अपने रहने के लिए जरूरी फंड के प्रूफ भी एयरपोर्ट पर दिखाने पड़ सकते हैं।

श्रीलंका

श्रीलंका के बीच भारतीय टूरिस्ट को 25 अमेरिकी डॉलर (1,655 रुपए) देना होता है। भारतीय टूरिस्ट को श्रीलंका में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। यह वीजा अधिकतम 30 दिन के लिए मिलता है। श्रीलंका के लिए आपको अपने साथ पासपोर्ट, फोटो और वापसी की कंफर्म टिकट की डिटेल देनी होती है। आपको अपने रहने के लिए जरूरी फंड के प्रूफ भी एयरपोर्ट पर दिखाने पड़ सकते हैं।

वीजा ऑन अराइवल के नियम और फीस हर देश के लिए बदलते रहते हैं। इसलिए जाने से पहले इन देशों की वीजा ऑन अराइवल की डिटेल जरूर जान लें। यहां सिंगल एंट्री टूरिस्ट वीजा की फीस दी गई है। हालांकि, ये फीस एंबेसी से लेने वाले वीजा फीस की तुलना में थोड़ी अधिक होती है।

ICICI BANK ने पेश किये बेहतरीन नतीजे, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।