Vodafone Idea Annual Plan: भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ग्राहकों को अपने पास बनाए रखने के लिए कई तरह के प्लान ला रही है। देश में ज्यादातर ग्राहक 1 महीना या तीन महीने का रिचार्ज ज्यादा कराते हैं। या ज्यादातर ऐसे प्लान तलाशते हैं जिसमें ज्याद डेटा मिले। वोडाफोन आइडिया भी ऐसे कई प्लान दे रहा है जिसमें ग्राहकों को एक या तीन महीने नहीं, बल्कि पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है। वह ऐसे प्लान लेकर आई है जिसमें डेली डेटा लिमिट नहीं होती है। यानी, आप एक दिन में जितना मर्जी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये प्लान इसी तरीके से बनाया गया है जिसमें कोई भी डेली लिमिट नहीं होती है। आइए जानते हैं वोडाफोन आइडिया के इस प्लान के बारे में...
वोडाफोन आइडिया का 2999 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया का 2999 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसका मतलब है कि इसकी वैलिडिटी सालभर की है। प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के फायदे मिलेंगे। इसके अलावा 850GB डेटा पूरे महीने के लिए मिलेगा। रोजाना 100SMS मिलेंगे। यह सब कुछ नहीं है जो आपको योजना के साथ मिलता है। वोडाफोन आइडिया प्लान के साथ आफको एक्स्ट्रा फायदे भी मिलेंगे। आपको बिंज ऑल नाइट ऑफर भी मिलेगा।
क्या है बिंज ऑल नाइट ऑफर?
इसका मतलब है कि आप हर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच जितना चाहें उतना डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर वीआई मूवीज और टीवी क्लासिक का मुफ्त फायदा उठा सकते हैं। इस पर कोई अन्य ओटीटी लाभ नहीं मिलेगा। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो सिर्फ प्रीपेड प्लान में ज्यादा डेटा तलाश रहे हैं। साथ ही लंबे समय की वैलिडिटी देख रहे हैं। आप रोजाना प्रतिदिन 2GB से अधिक डेटा आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो एक दिन में जितना चाहे उतना डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें रोजाना की कोई भी लिमिट नहीं है।