Get App

Vodafone Idea Alert! आपके पास है वोडाफोन आइडिया की सिम? तो आज ही जरूर निपटा लें अपना काम

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। देश की तीसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी की प्रीपेड रिचार्ज सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहने वाली है। दरअसल, वोडाफोन आइडिया की प्रीपेड रिचार्ज सर्विस 13 घंटे के लिए बंद रहने वाली है। इस दौरान ग्राहक अपना सिम रिचार्ज नहीं कर पाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2023 पर 12:16 PM
Vodafone Idea Alert! आपके पास है वोडाफोन आइडिया की सिम? तो आज ही जरूर निपटा लें अपना काम
Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है।

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। देश की तीसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी की प्रीपेड रिचार्ज सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहने वाली है। दरअसल, वोडाफोन आइडिया की प्रीपेड रिचार्ज सर्विस 13 घंटे के लिए बंद रहने वाली है। इस दौरान ग्राहक अपना सिम रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अगर आपका प्रीपेड प्लान खत्म होने वाला है तो उसे पहले ही रिचार्ज कर लें। वरना, आपको बाद में कुछ घंटे ही सही परेशानी हो सकती है।

वोडाफोन आइडिया की बंद रहेगी ये सर्विस

वोडाफोन आइडिया की प्रीपेड रिचार्ज सर्विस 13 घंटे के लिए बंद रहेगी। वोडाफोन आइडिया की 22 जनवरी रात आठ बजे से 23 जनवरी सुबह साढ़े 9 बजे तक प्रीपेड रिचार्ज सर्विस बंद रहने वाली है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को SMS के जरिये ये जानकारी दी है। इस दौरान ग्राहक अपना प्रीपेड सिम रिचार्ज नहीं करा पाएंगे। कंपनी ने कहा कि वह अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रही है जिसके कारण ये सर्विस 13 घंटे नहीं मिलेगी। वोडाफोन ने अभी तक 5जी सर्विस शुरू नहीं की है।

परेशानी में है वोडाफोन आइडिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें