Vodafone Idea (Vi) ने 99 रुपये और 128 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है। कंपनी ने ये फैसला अपने औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (ARPU) के आंकड़े को बढ़ाने के लिए लिया है। Vi काफी समय से अपने ARPU को बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहा है। Q4 FY23 में Vi के ARPU में कोई QoQ बढ़ोतरी नहीं हुई थी। यह पिछली तिमाही के बराबर 135 रुपये पर बनी रही। Vi के लिए यह अच्छा संकेत नहीं था क्योंकि वह लगातार बाजार से फंड जुटाने की कोशिश कर रहा है। भले ही कस्टमर्स को कितना भी घाटा हो लेकिन 99 रुपये और 128 रुपये के प्लान की वैलिडिटी कम करने से Vi को काफी मदद मिलने वाली है।
