Vodafone Idea Recharge Plan: Jio और Airtel के बाद भारत में Vodafone-Idea बड़ी टेलीकॉम कंपनियों की लिस्ट में शामिल है। जियो और एयरटेल देश भर में अपनी 5जी सर्विस शुरू कर रहे हैं। इस मामले में वोडाफोन आइडिया पीछे है। हालांकि, कंपनी 5जी सर्विस लेकर आएगी लेकिन कंपनी ने अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। कंपनी अपने ग्राहकों को लिए नए प्लान्स ला रही है। कंपनी ने हाल में 2 नए प्लान शुरू किये हैं। कंपनी ने अब 368 रुपये और 369 रुपये वाले दो प्लान लॉन्च किए हैं। आइए जानते हैं दोनों प्लान्स के बारे में...
वोडाफोन आइडिया का 368 रुपये का रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया के 368 रुपये के प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस प्लान में 60GB डेटा मिलता है। यानी आपको रोजाना 2GB डेटा यह पैक उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो वोडाफोन-आइडिया को सेकेंडरी सिम के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा 368 रुपये के प्लान में 100 SMS मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। यूजर्स को सनएनएक्सटी ऐप, बिंज ऑल नाइट, वी मूवीज और टीवी सब्सक्रिप्शन मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का 369 रुपये का रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया के 369 रुपये के प्लान में भी 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस प्लान में 60GB डेटा यानी रोजाना 2जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा 369 रुपये के प्लान में 100 SMS मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। यूजर्स को सनएनएक्सटी ऐप, बिंज ऑल नाइट, वी मूवीज और टीवी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें सोनीलिव और वी मूवीज और टीवी ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का 289 रुपये का रिचार्ज प्लान
289 रुपये के प्लान में 4GB डेटा, 600 मैसेज और 48 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह पैक उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो वोडाफोन-आइडिया को सेकेंडरी सिम के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा 429 रुपये का एक पैक है, जिसमें 1,000 SMS मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग 78 दिनों के लिए मिलती है। साथ ही रिचार्ज में 6GB डेटा मिलता है।