Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया ने लॉन्च किया नये पोस्टपेड प्लान, जानें इनके फायदे

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया ने रेडएक्स फैमिली प्लान हाल में लॉन्च किये हैं।

अपडेटेड Aug 23, 2021 पर 7:29 PM

वोडाफोन आइडिया ने रेडएक्स फैमिली प्लान हाल में लॉन्च किये हैं। ये पोस्टपेड प्लान परिवार के सभी सदस्यों के लिए है। अब ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, ऑनलाइन स्कूलिंग, एंटरटेनमेंट और ऑनलाइन सोशलाइजिंग के कारण मोबाइल डेटा की जरूरत अधिक रहती है।

लॉन्च किये नये प्लान

ग्राहकों को इसी जरूरत को देखते हुए वोडाफोन आइडिया ने 1,699 रुपये और 2,299 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। इसके जरिये परिवार के 3 से 5 सदस्यों को जोड़ा जा सकता है। इसमें अनलिमिटेड 4जी डेटा मिलेगा।

मिलेगी ये सुविधा

इसमें ग्राहकों को नेटफ्लिक्स, ऐमेजन प्राइस और डिज्नी हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म मिलेंगे। वहीं, 2999 रुपये के प्लान में 7 दिन के लिए इंटरनेशनल रोमिंग की भी सुविधा मिलेगी। ये इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा अमेरिका, इंग्लैंड, मिडिल ईस्ट आदि के लिए मिलगी।

Vodafone का 1699 रुपये वाला प्लान


वोडाफोन के 1699 रुपये वाले प्लान में कुल 3 कनेक्शन मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग कॉल और अनलिमिटेड डेटा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इस प्लान में 3000 एसएमएस हर महीने मिलते हैं।

दिल्ली में 23 अगस्त से अब रात 8 बजे के बाद भी खुले रह सकते हैं बाजार, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

Airtel का 1599 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 1599 रुपये वाले प्लान में 1 रेगुलर सिम के साथ 1 फैमिली एड-ऑन सिम भी मिलती है। इस प्लान में हर दिन 100 SMS और फ्री अनलिमिटेड वॉइस कॉल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इस प्लान में 500 GB डेटा रोलओवर की सुविधा भी है। इस प्लान में ऐमेजॉन प्राइम का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। एयरटेल एक्सट्रीम, हैंडसेट प्रोटेक्शन और डिज्नी+हॉटस्टार की सर्विस भी मिलती हैं।

जियो का 1499 रुपये वाला वाला प्लान

रिलायंस जियो के 1,499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन यानी एक बिल साइकिल जितनी है। इस प्लान में आपको 300GB डेटा मिल रहा है। डेटा खत्म होने पर 10 रुपये प्रति जीबी चार्ज लगेगा। जियो के पोस्टपेड प्लान में 500 जीबी डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी साथ ही रोजाना 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।