Vodafone Idea (Vi) New Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया 549 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लेकर आया है। यह प्लान अब देशभर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। टेलिकॉम कंपनी ने इस प्लान को ग्राहकों के लिए बहुत ही साइलेंट तरीके से जोड़ा है। इस प्लान की खास बात इसकी वैलिडिटी है। यह योजना उन ग्राहकों के लिए है जो वैलिडिटी चाहते हैं और डेटा बेनिफिट उनकी जरूरत की लिस्ट में सबसे नीचे है। यह उस तरह का अनलिमिटेड बेनिफिट प्लान नहीं है, जिसे यूजर्स अब सब्सक्राइब करने के आदी हैं। यह एक ऐसा प्लान है जिसमें वॉइस कॉलिंग मिनट के लिए एक तय चार्ज लगता है। इसमें सिर्फ 1GB डेटा मिलता है।
वोडाफोन आइडिया 549 रुपये के प्लान के फायदे (Vodafone Idea Rupees 549 Plan)
Vodafone Idea का 549 रुपये वाला प्लान 180 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ आपको कुल 1GB डेटा मिलता है। अतिरिक्त डेटा के लिए 1 जीबी की डेली लिमिट के बाद अगर आपको डेटा चाहिए तो डेटा का टॉपअप रिचार्ज करा सकते हैं। इसमें लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से चार्ज देना होगा। यानी, इसमें आपको 549 रुपये का सीमित टॉकटाइम मिलेगा।
इन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है ये प्लान
यह उन उपभोक्ताओं के लिए एक शानदार योजना है जो केवल अपने सेकेंडरी वीआई सिम को लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को SMS का फायदा नहीं मिलता है। अगर एक मोबाइल प्लान के लिए 500 रुपये से अधिक का पेमेंट करने पर फ्री SMS का फायदा न मिले, तो ये प्लान थोड़ा कम फायदेमंद लगता है। हालांकि, ये प्लान उन ग्राहकों के लिए सही है जिन्हें लंबी वैलिडिटी चाहिए।