रोजाना 8 घंटे सोने के लिए मिलेगी 10 लाख रुपये की सैलरी! ये कंपनी दे रही है मौका, बस ये चाहिए योग्यता

क्या आपको सोना बहुत पसंद है? ज्यादातर लोगों ऐसी नौकरी करना चाहेंगे जिसमें उन्हें सोने को मिले। आपको ऐसी नौकरी मिल सकती है। ये सच है.. अगर आप चाहते हैं कि सोना आपके काम का हिस्सा भी बन जाए, तो ऐसा हो सकता है

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 7:34 PM
Story continues below Advertisement
क्या आपको सोना बहुत पसंद है? ज्यादातर लोगों ऐसी नौकरी करना चाहेंगे जिसमें उन्हें सोने को मिले।

क्या आपको सोना बहुत पसंद है? ज्यादातर लोगों ऐसी नौकरी करना चाहेंगे जिसमें उन्हें सोने को मिले। आपको ऐसी नौकरी मिल सकती है। ये सच है.. अगर आप चाहते हैं कि सोना आपके काम का हिस्सा भी बन जाए, तो ऐसा हो सकता है। होम और स्लीप सॉल्यूशंस ब्रांड वेकफिट (Wakefit) ने एक खास 'प्रोफेशनल स्लीप इंटर्न' प्रोग्राम शुरू किया है। यह सिर्फ एक आसान इंटर्नशिप नहीं है, बल्कि एक ऐसा मौका है जिसमें आप उस कंपनी के साथ काम कर सकते हैं। ये आपकी नींद को पूरा महत्व देगा।

प्रोफेशनल स्लीप इंटर्नशिप

जॉब टाइटल: प्रोफेशनल स्लीप इंटर्न

लोकेशन: (WFB) वर्क फ्रॉम बेड यानी बिस्तर से काम


पीरियड: 2 महीने

स्टाइपेंड: ₹1 लाख से ₹10 लाख तक

इस इंटर्नशिप में क्या करना होगा?

काम की जिम्मेदारियां:

हर रात 8-9 घंटे तक अच्छे से सोना

दिन में 20 मिनट की छोटी नींद (पावर नैप) लेना

अपने घर में वेकफिट के गद्दे पर तय समय पर सोना

वीकेंड्स पर कभी-कभी सोने के घंटे बढ़ाना

कौन है सही उम्मीदवार?

हर रात एक ही समय पर सोने के लिए तैयार हैं। वेकफिट के गद्दे पर सोना होगा।

अपने जीवन की बाकी चीजों को सोने के समय के अनुसार प्राथमिकता देने में सक्षम हो।

ऑफिस कॉल्स, सोशल प्लान्स, और टीवी शो को सोने के समय के साथ अलग रखा वालै।

योग्यता:

22 साल या उससे ज्यादा उम्र होनी चाहिए और नींद से प्यार होना चाहिए।

किसी भी विषय में स्नातक या मास्टर की डिग्री, लेकिन 'नींद कोटा' पूरा करने में एक्सपर्ट

कितना मिलेगा पैसा?

चुने गए स्लीप इंटर्न को ₹1 लाख

'स्लीप चैंपियन ऑफ द ईयर' बनने वाले इंटर्न को ₹10 लाख तक

आवेदन कैसे करें?

अगर आप वेकफिट के प्रोफेशनल स्लीप इंटर्न बनना चाहते हैं, तो उनकी लिंक्डइन पेज पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।