रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए पक्की कमाई? LIC की इस स्कीम में एक बार निवेश कर जीवनभर पा सकते हैं पेंशन

रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चिंता नियमित आय की होती है। नौकरी के दौरान मिलने वाली सैलरी बंद हो जाती है, लेकिन खर्चे कम नहीं होते। ऐसे में कई लोग ऐसे निवेश विकल्प तलाशते हैं, जिसमें लाइफटाइम इनकम मिलती रहे

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 4:03 PM
LIC: रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चिंता नियमित आय की होती है।

रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चिंता नियमित आय की होती है। नौकरी के दौरान मिलने वाली सैलरी बंद हो जाती है, लेकिन खर्चे कम नहीं होते। ऐसे में कई लोग ऐसे निवेश विकल्प तलाशते हैं, जिसमें लाइफटाइम इनकम मिलती रहे। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सरल पेंशन योजना (Saral Pension Plan) इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस योजना में एक बार निवेश करने के बाद जीवनभर गारंटीड पेंशन मिलती है।

LIC की यह योजना सिंगल प्रीमियम एन्युटी प्लान है। यानी इसमें बार-बार प्रीमियम जमा करने की जरूरत नहीं होती। पॉलिसी खरीदते समय एकमुश्त अमाउंट जमा करना होता है और इसके बदले नियमित पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। इस योजना की खास बात यह है कि पेंशन की अमाउंट शुरुआत में जो तय होती है, वही जीवनभर मिलती रहती है। बाजार के उतार-चढ़ाव या ब्याज दरों में बदलाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता।

40 से 80 साल तक की उम्र के लोग इस योजना में निवेश कर सकते हैं। पॉलिसी व्यक्तिगत रूप से या पति-पत्नी संयुक्त रूप से भी खरीदी जा सकती है। निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर पेंशन लेने का विकल्प चुन सकते हैं।


योजना में न्यूनतम 12,000 रुपये सालाना पेंशन खरीदना जरूरी है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इसका मतलब है कि निवेशक अपनी क्षमता के अनुसार बड़ी अमाउंट निवेश कर अधिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

सरल पेंशन योजना में पॉलिसीधारक को कुछ सुविधाएं भी मिलती हैं। पॉलिसी शुरू होने के छह महीने बाद इसे सरेंडर किया जा सकता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर लोन लेने की सुविधा भी उपलब्ध है।

यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो निवेश की गई मूल अमाउंट उसके नॉमिनी को वापस कर दी जाती है। यही वजह है कि यह योजना नियमित आय के साथ-साथ परिवार को भी वित्तीय सुरक्षा देती है।

उदाहरण के तौर पर LIC के कैलकुलेटर के अनुसार यदि 40 साल का कोई व्यक्ति इस योजना में लगभग 40 लाख रुपये का एक साथ निवेश करता है, तो उसे सालाना करीब 2.62 लाख रुपये पेंशन मिल सकती है। यानी हर महीने लगभग 21,800 रुपये से अधिक की नियमित इनकम प्राप्त हो सकती है। जो लोग रिटायरमेंट के बाद निश्चित और गारंटीड आय चाहते हैं, उनके लिए LIC की सरल पेंशन योजना एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकती है।

8th Pay Commission: एक्शन में 8वां वेतन आयोग! यूपी-ओडिशा सहित कई राज्यों में बैठकों का शेड्यूल जारी, जानिए जेब में कब से आएगी मोटी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।