मुंबई में कम दाम में खरीदना है घर? MHADA जल्द 3,000 घरों को खरीदने के लिए निकालेगी लॉटरी

Mumbai Property: मुंबई में सस्ते में घर खरीदने का सुनहरा मौका है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने 2025 में मुंबई में 2,500 से 3,000 घरों की लॉटरी आयोजित करने की योजना बनाई है। इस साल MHADA ने आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए कम दाम में घर मुहैया कराना है

अपडेटेड Jan 03, 2025 पर 6:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mumbai Property: मुंबई में सस्ते में घर खरीदने का सुनहरा मौका है।

Mumbai Property: मुंबई में सस्ते में घर खरीदने का सुनहरा मौका है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने 2025 में मुंबई में 2,500 से 3,000 घरों की लॉटरी आयोजित करने की योजना बनाई है। इस साल MHADA ने आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए कम दाम में घर मुहैया कराना है। मुंबई में सस्ते में 2,500 से 3,000 घरों की लॉटरी जल्द निकाली जाएगी।

मुंबई की प्रमुख जगहों पर मिलेंगे घर

MHADA के नए घर मुंबई के प्रमुख क्षेत्रों जैसे अंधेरी, जुहू, गोरेगांव, कांदिवली, बोरिवली, विक्रोली, घाटकोपर, पवई, तारदेव और सायन में उपलब्ध होंगे। ये जगह मुंबई के केंद्र में होने के कारण अत्यधिक मांग में रहते हैं।


लॉटरी के प्रति बड़ी प्रतिस्पर्धा

MHADA की मुंबई और कोकर्ण डिवीजन हर साल आमतौर पर दो बार लॉटरी आयोजित करती हैं। लेकिन इन घरों के लिए कंपिटिशन बहुत अधिक होता है। 400-500 घरों की लॉटरी के लिए लाखों आवेदन आते हैं। ऐसे में इस साल की लॉटरी की आवेदन तिथियों को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।

बढ़ती कीमतों से चिंता

हाल के वर्षों में MHADA के घरों की कीमतें आम जनता के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। कई बार लॉटरी के घरों की कीमतें करोड़ों में पहुंच जाती हैं, जिससे इन घरों की सामान्य लोगों के लिए पहुंच मुश्किल हो जाती है। इस साल की लॉटरी में क्या कीमतें अधिक किफायती होंगी, यह देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सरकार का कदम और उम्मीदें

MHADA का यह कदम मुंबई में किफायती और सुलभ आवास देने की दिशा में अहम कदम है। हालांकि, बढ़ती कीमतों और प्रतिस्पर्धा को देखते हुए, लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल की लॉटरी में अधिक किफायती और चुनने के लिए सही विकल्प होंगे।

EPFO: मई 2025 से ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, नहीं होगी अप्लाई करने की जरूरत, सरकार लाएगी ऐप और डेबिट कार्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।