सेविंग अकाउंट पर ज्यादा ब्याज चाहते हैं? स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है RBI रेपो रेट जितना रिटर्न

Saving Account: आज के समय में जब ज्यादातर बड़े बैंक सेविंग अकाउंट पर सिर्फ 2.5–3% ब्याज दे रहे हैं। तब Slice Small Finance Bank ने ग्राहकों के लिए एक अलग ऑप्शन लेकर आया है। बैंक ने ऐसा सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है, जिसमें ब्याज दर सीधे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट से जुड़ा हुआ है

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 7:46 PM
Story continues below Advertisement
Saving Account: आज के समय में जब ज्यादातर बड़े बैंक सेविंग अकाउंट पर सिर्फ 2.5–3% ब्याज दे रहे हैं।

Saving Account: आज के समय में जब ज्यादातर बड़े बैंक सेविंग अकाउंट पर सिर्फ 2.5–3% ब्याज दे रहे हैं। तब Slice Small Finance Bank ने ग्राहकों के लिए एक अलग ऑप्शन लेकर आया है। बैंक ने ऐसा सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है, जिसमें ब्याज दर सीधे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट से जुड़ा हुआ है। इसका मतलब यह है कि ग्राहकों को अपने सेविंग अकाउंट बैलेंस पर 5.25% सालाना ब्याज मिलेगा।

ग्राहक को क्या फायदा?

जीरो मिनिमम बैलेंस की शर्त नहीं है


कोई मेंटेनेंस चार्ज या पेनल्टी नहीं लगती

ब्याज की गणना डेली बेसिस पर होती है और हर दिन खाते में जुड़ता है

यानी अगर आपके खाते में 1 लाख रुपये हैं, तो मौजूदा ब्याज दर पर आपको करीब 14 रुपये रोज का ब्याज मिलता है। रोजाना ब्याज जुड़ने से कंपाउंडिंग का फायदा भी जल्दी दिखने लगता है, जो साल के अंत तक एक अच्छी रकम में बदल सकता है।

पारंपरिक बैंकों से कैसे अलग?

अधिकांश पुराने बैंक आज भी औसत मंथली बैलेंस (AMB) बनाए रखने की शर्त रखते हैं। बैलेंस कम होने पर चार्ज लगते हैं, जिससे ग्राहक का पैसा कटता है। Slice Small Finance Bank का यह अकाउंट उन ग्राहकों के लिए खास है।

बैलेंस में उतार-चढ़ाव रखते हैं

चार्ज और पेनल्टी से बचना चाहते हैं।

FD में पैसा लॉक किए बिना बेहतर रिटर्न चाहते हैं।

खाता खोलना कितना आसान?

खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है। Slice मोबाइल ऐप के जरिए:

आधार और पैन से KYC

वीडियो KYC

कुछ ही मिनटों में अकाउंट ओपन

इसके बाद ग्राहक ऐप से UPI पेमेंट, बिल भुगतान और फंड ट्रांसफर जैसी सभी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पैसा कितना सुरक्षित है?

ग्राहकों की जमा राशि पर Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation (DICGC) की बीमा सुरक्षा मिलती है।

सेविंग और FD समेत सभी डिपॉजिट

₹5 लाख तक (ब्याज समेत) सुरक्षित रहते हैं।

किन ग्राहकों के लिए सही?

छोटे निवेशकों

सैलरी अकाउंट रखने वालों

उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो सेविंग अकाउंट में ही अच्छा रिटर्न चाहते हैं।

New Income Tax Act: 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट, इसके बारे में ये बातें जरूर जाननी चाहिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।