घर खरीदने के लिए बैंक देते हैं 5 तरह को होम लोन, जानिये अपने लिए कैसे कर सकते हैं सही चुनाव

Home Loan: हर किसी का सपना होता है अपना खुद का घर खरीदने का, लेकिन कई बार आर्थिक जिम्मेदारियों के कारण यह सपना पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में होम लोन एक कई कारणों से सही रहता है। बहुत से लोगों को लगता है कि होम लोन का सिर्फ एक ही टाइप का होता है लेकिन बैंक 5 तरह के होम लोन देते हैं

अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 9:24 PM
Story continues below Advertisement
Home Loan: बैंक 5 तरह के होम लोन देते हैं।

Home Loan: हर किसी का सपना होता है अपना खुद का घर खरीदने का, लेकिन कई बार आर्थिक जिम्मेदारियों के कारण यह सपना पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में होम लोन एक कई कारणों से सही रहता है। बहुत से लोगों को लगता है कि होम लोन का सिर्फ एक ही टाइप का होता है लेकिन बैंक 5 तरह के होम लोन देते हैं। आइए जानते हैं कौन-सा लोन आपकी जरूरत के लिए सबसे सही है।

1. होम परचेज लोन

यह सबसे आम होम लोन है, जो नया घर या फ्लैट खरीदने के लिए लिया जाता है। बैंक आमतौर पर प्रॉपर्टी की कीमत का 80% से 90% तक लोन देते हैं। इसका पीरियड 20 से 30 साल तक हो सकती है, जिससे EMI भी कम रहती है। यह उन लोगों के लिए सही है जो रेडी-टू-मूव घर खरीदना चाहते हैं।


2. होम कंस्ट्रक्शन लोन

अगर आप अपना घर खुद बनाना चाहते हैं, तो यह लोन सबसे सही है। इसमें प्लॉट और कंस्ट्रक्शन दोनों की लागत शामिल की जा सकती है, बशर्ते कि प्लॉट खरीदने के एक साल में ही आवेदन किया जाए। बैंक कंस्ट्रक्शन काम के अलग-अलग चरणों के हिसाब से अमाउंट जारी करते हैं।

3. होम इम्प्रूवमेंट लोन

अगर आपका घर पुराना है और आप रिनोवेशन या रिपेयर कराना चाहते हैं, जैसे पेंट करवाना, नई फ्लोरिंग डालना या किचन अपग्रेड करना। तो यह लोन आपके लिए है। चूंकि प्रॉपर्टी पहले से आपकी होती है, इसलिए बैंक इस लोन को आसानी से मंजूरी देते हैं।

4. होम एक्सटेंशन लोन

अगर आप अपने मौजूदा घर में नया कमरा या एक और मंजिल जोड़ना चाहते हैं, तो यह लोन सही विकल्प है। इस लोन का उद्देश्य घर का आकार बढ़ाना है ताकि परिवार की बढ़ती जरूरतों को पूरा किया जा सके।

5. ब्रिज होम लोन

यह लोन उन लोगों के लिए है जो पुराना घर बेचकर नया घर खरीदना चाहते हैं, लेकिन पुराना घर बेचने में देरी हो रही हो। ऐसे में बैंक यह शॉर्ट-टर्म लोन यानी 1-2 साल तक देते हैं ताकि पैसों की कमी न हो।

क्या दो होम लोन लिए जा सकते हैं?

अगर आप अपने पति/पत्नी या परिवार के सदस्य के साथ जॉइंट लोन लेते हैं, तो दो होम लोन भी लिए जा सकते हैं। बैंक दोनों की आय और क्रेडिट स्कोर (CIBIL) देखकर ज्यादा राशि तक लोन मंजूर कर सकते हैं। CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। 750 से ऊपर स्कोर वाले ग्राहकों को कम ब्याज दरों पर लोन मिल जाता है।

8th Pay Commission में महंगाई भत्ता हो जाएगा जीरो! साल 2027 में आएगा नया सैलरी स्ट्रक्चर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।