Get App

WazirX hack: क्या क्रिप्टो के इंडियन इनवेस्टर्स के पास अपने पैसे वापस पाने का कोई कानूनी रास्ता है?

वजीरएक्स प्लेटफॉर्म की हैकिंग का मामला इंडियन इनवेस्टर्स के लिए एक बड़ा सबक है। आज उन्हें अपने पैसे वापस पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इंडिया में क्रिप्टो से जुड़े नियम और कानून नहीं होने से उन्हें यह नहीं पता चल रहा कि वे मामले की कहां शिकायत कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2024 पर 12:42 PM
WazirX hack: क्या क्रिप्टो के इंडियन इनवेस्टर्स के पास अपने पैसे वापस पाने का कोई कानूनी रास्ता है?
WazirX पर 18 जुलाई को साइबर हमला हुआ। इस हमले में इसके इथेरियम वॉलैट से 23 करोड़ डॉलर की चोरी की गई। इसके बाद वजीरएक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग पर रोक लगा दी।

शुभम ने वजीरएक्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिटकॉइन, एथर और मैटिक जैसे कई क्रिप्टो में निवेश किया है। एक साल में क्रिप्टो में 100 फीसदी से ज्यादा तेजी के बाद उन्होंने प्रॉफिट बुक करने का सोचा, क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी में बहुत जल्द तेजी और गिरावट आती है। खासकर मिडिलईस्ट में बढ़ते टेंशन को देख वह रिस्क नहीं लेना चाहते थे। लेकिन, शुभम जैसे लाखों इंडियन इनवेस्टर्स हैं जो क्रिप्टो में मुनाफा बुक करना चाहते हैं। लेकिन, वे कर नहीं पा रहे। वजीरएक्स के हैकिंग का शिकार होने के बाद से क्रिप्टो में ट्रेडिंग पर रोक लगी है।

वजीरएक्स प्लेटफॉर्म पर 18 जुलाई को हुआ था साइबर हमला

WazirX पर 18 जुलाई को साइबर हमला हुआ। इस हमले में इसके इथेरियम वॉलैट से 23 करोड़ डॉलर की चोरी की गई। इसके बाद वजीरएक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग पर रोक लगा दी। इनवेस्टर्स मुनाफा भी बुक नहीं कर सकते। उसने चोरी के पैसे रिकवर कराने में मदद करने वाले को 2.3 करोड़ डॉलर का इनाम देने का भी ऐलान किया। साइबर हमले के बाद इस प्लेटफॉर्म के एसेट्स के साथ 1:1 के हिसाब से कौलेटर बनाए रखने की क्षमता पर भी असर पड़ा है। हालांकि, इनवेस्टर्स इस प्लेटफॉर्म पर इंडियन करेंसी रुपये में अपने थोड़े पैसे निकाल सकते हैं।

वजीरएक्स निवेशकों के पैसे लौटाने की कोशिश कर रहा है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें