Get App

Child insurance policy:लंबी अवधि में बच्चों के लिए ऐसे जुटाए खासा पैसा

बच्चों की शिक्षा के लिए चाइल्ड प्लान लेना चाहते हैं तो जितना जल्दी मुमकिन हो आपको चाइल्ड प्लान लेना चाहिए.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2021 पर 10:22 AM
Child insurance policy:लंबी अवधि में बच्चों के लिए ऐसे जुटाए खासा पैसा

चाइल्ड प्लान या चाइल्ड इंश्योरेंस क्या होते हैं

चाइल्ड प्लान या चाइल्ड इंश्योरेंस क्या होते हैं। चाइल्ड प्लान लाइफ इंश्योरेंस और सेविंग प्लान का मिलाजुला रूप होते हैं। इसका सेविंग पक्ष ये सुनिश्चित करता है कि लंबी अवधि में आपके बच्चों के लिए एक अच्छा खासा पैसा जमा हो जाए। चाइल्ड प्लान के रिटर्न्स को आप अलग-अलग चरणों में बांट सकते हैं। मसलन जब आपका बच्चा हाई स्कूल की पढ़ाई पूरे करे, फिर कॉलेज की पढ़ाई या उसकी शादी। इसका लाइफ इंश्योरेंस पक्ष इस बात की गारंटी करता है कि अगर दुर्भाग्य से आप नहीं रहे तो इसके जरिए आपके बच्चों की सारी जरूरतें पूरी कर दी जाएंगी, उन्हें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। कुल मिलाकर चाइल्ड प्लान एक ऐसा औजार है जो ना केवल आपके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाता है बल्कि उनके सपनों को पूरा करने का काम भी करता है।

चाइल्ड प्लान की खासियतें

चाइल्ड प्लान की कुछ खासियतें भी हैं, जैसे  ये लाइफ कवर देता है। अगर बीमाधारक की असमय मृत्यु हो जाए तो प्रीमियम वेवर का बैनेफिट देता है। इसमें टैक्स लाभ भी मिलता है, पैसे की अचानक जरूरत पड़ने पर इसमें लोन लेने की सुविधा भी मिलती है। चाइल्ड प्लान में लॉन्ग टर्म सेविंग पर बोनस भी मिल सकता है। एक निश्चित अंतराल पर आप इसमें से पैसा निकाल भी सकते हैं जिसे सिस्टमैटिक विदडबल प्लान कहा जाता है।

कैसे करें चुनाव

अगर आप बच्चों की शिक्षा के लिए चाइल्ड प्लान लेना चाहते हैं तो जितना जल्दी मुमकिन हो आपको चाइल्ड प्लान लेना चाहिए। चाइल्ड प्लान की योजना बनाते वक्त एजुकेशन इन्फ्लेशन को ध्यान में रखकर योजना बनानी चाहिए क्योंकि हर साल बच्चों की पढ़ाई का खर्च बढ़ता ही जा रहा है। आप चाहें तो चाइल्ड एजुकेशन प्लान में भी निवेश शुरु कर सकते हैं। चाइल्ड प्लान लेते वक्त ये जरूर सुनिश्चित करें उसमें लाइफ कवर जरूर शामिल हो। ताकि अगर आप ना रहें तो बच्चों के भविष्य पर उसका कोई असर ना पड़े।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें