Get App

निवेश पाठशाला: क्या हैं endowment plans,कैसे चुनें अपने लिए बेहतर प्लान

एंडोमेंट प्लान बुनियादी रूप से लाइफ इंश्योरेंस प्लान ही होते हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2021 पर 10:52 AM
निवेश पाठशाला: क्या हैं endowment plans,कैसे चुनें अपने लिए बेहतर प्लान

क्या हैं एंडोमेंट प्लान

एंडोमेंट प्लान बुनियादी रूप से लाइफ इंश्योरेंस प्लान ही होते हैं। लेकिन ये लाइफ कवरेज के साथ साथ बीमाधारक को एक तय अवधि के लिए नियमित बचत का भी विकल्प भी मुहैया कराते हैं। एक निश्चित अवधि तक एंडोमेंट पॉलिसी में निवेश करने के बाद उस अवधि के बाद बीमाधारक को एक मुश्त रकम के रूप में रिटर्न मिल जाता है।

मैच्योरिटी पर मिलने वाली इस एक मुश्त रकम का इस्तेमाल आप अपनी फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने में कर सकते हैं। साथ इस बीच अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उनके नॉमिनी को पूरी सम एश्योर्ड सौप दी जाती है।इसलिए कोई भी लाइफ इंश्योरेंस प्लान जिसमें सेविंग का विकल्प और एक मुश्त मैच्योरिटी बैनेफिट शामिल है, उसे एंडोमेंट पॉलिसी कहा जाता है।

अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग  एंडोमेंट प्लान

एंडोमेंट प्लान अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग ढंग से डिजाइन किए गए हैं। जैसे पेंशन, होल लाइफ प्रोटेक्शन या चाइल्ड एजुकेशन एंडोमेंट प्लान के जरिए अपने परिवार को फाइनेंशियल सिक्योरिटी दे सकते हैं। लक्ष्य आधारित बचत कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर पॉलिसी पर लोन ले सकते हैं। इनकम टैक्स में छूट भी पा सकते हैं। जिनके पास रेगुलर आमदनी का जरिया है और जो एक निश्चित अंतराल पर एक मुश्त रकम चाहते हैं उन्हे एंडोमेंट प्लान खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

एंडोमेंट प्लान सिखाते हैं सेविंग का अनुशासन

एंडोमेंट प्लान सेविंग का अनुशासन सिखाते हैं। साथ ये फाइनेंशियल इमरजेंसी के वक्त काफी काम आते हैं। नौकरीपेशा लोगों.छोटे कारोबारियों और डॉक्टर,वकील जैसे प्रोफेशनल के लिए एंडोमेंट प्लान काफी काम के साबित हो सकते हैं। साथ ही ऐसे लोग जो जोखिम नहीं लेना चाहते उनके लिए ये प्लान अच्छे हो  सकते हैं। इसके रिटर्न भले थोड़े कम हो सकते हैं लेकिन ये पूरी तरह रिस्क फ्री होते हैं और रिटर्न की गारंटी रहती है। इसका एक बड़ा फीचर रिस्क कवर भी है। अगर पॉलिसीधारक की असमय मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें