Get App

साल 2022 में शेयर बाजार के खराब रिटर्न के बाद आपके लिए क्या है रास्ता?

2020 और 2021 में शेयरों से शानदार रिटर्न कमाने वाले निवेशकों को साल 2022 ने निराश किया है। यह साल भी रिटर्न के लिहाज से बहुत अलग नहीं दिख रहा है। ऐसे में निवेशकों के मन में कई सवाल चल रहे हैं। वे यह फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि उन्हें अपना निवेश बनाए रखना चाहिए या एग्जिट करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 5:36 PM
साल 2022 में शेयर बाजार के खराब रिटर्न के बाद आपके लिए क्या है रास्ता?
साल 2020 में इक्विटी फंड्स ने 16.2 फीसदी रिटर्न दिए थे। 2021 में इनका रिटर्न 33 फीसदी था। लेकिन, 2022 में इनका रिटर्न महज 3.15 फीसदी रहा।

साल 2020 और 2021 अच्छा रहने के बाद साल 2022 शेयर बाजार (Share Market) के लिए निराशाजनक रहा। साल 2020 में इक्विटी फंड्स ने 16.2 फीसदी रिटर्न दिए थे। 2021 में इनका रिटर्न 33 फीसदी था। लेकिन, 2022 में इनका रिटर्न महज 3.15 फीसदी रहा। कोरोना की महामारी शुरू होने के बाद शेयर बाजार में इनवेस्ट करने वाले रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या कई गुना हो गई। तब विदेशी फंडों के घरेलू बाजार में बिकवाली करने के बावजूद मार्केट नहीं गिरा। इसका श्रेय नए रिटेल इनवेस्टर्स को जाता है। उनके आने से मार्केट को गहराई मिली। SIP और इक्विटी फंडों में निवेश बढ़ने से भी बाजार को मजबूती मिली।

2023 में भी नहीं दिख रही हालात बदलने की उम्मीद

लेकिन, निवेशकों खासकर 2020 में शेयरों में निवेश की शुरुआत करने वाले इनवेस्टर्स को पहली बार निराशा का सामना करना पड़ रहा है। उनका रिटर्न बहुत कम या करीब जीरो है। कुछ इनवेस्टर्स के पोर्टफोलियो का रिटर्न सिंगल डिजिट में है। आगे हालात और मुश्किल दिख रहे हैं। साल 2023 का आउटलुक बहुत सुनहरा नहीं दिख रहा है। इसकी वजह यह है कि कुछ विकसित देशों में मंदी की स्थिति बन रही है। इसलिए आने वाले समय मुश्किल वाले हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें