Home Loan EMI: ज्यादातर लोगों के लिए होम लोन उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी वित्तीय जिम्मेदारी होती है। ऐसे में अगर किसी महीने EMI छूट जाए तो घबराहट होना स्वाभाविक है। लोगों को चिंता होने लगती है कि कहीं पेनाल्टी न लग जाए, क्रेडिट स्कोर खराब न हो जाए या फिर बैंक आगे कोई सख्त कदम न उठा ले।
