Get App

जानिए क्या है हेल्थकेयर डिस्काउंट कार्ड, हेल्थ कवर के साथ ऐसे करिए ज्यादा बचत

कुछ कंपनियां हेल्थकेयर डिस्काउंट कार्ड मुहैया करा रही हैं, जिसमें 30-35 फीसदी छूट का दावा किया जाता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2019 पर 10:40 AM
जानिए क्या है हेल्थकेयर डिस्काउंट कार्ड, हेल्थ कवर के साथ ऐसे करिए ज्यादा बचत

हेल्थकेयर (स्वास्थ्य सेवा) का खर्च दिनों दिन महंगा होता जा रहा है। कभी-कभी एक-दो दिन ICU भर्ती होने पर लाख रुपये का बिल पार कर जाता है। हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के जरिए इस खर्च को कवर करने में कुछ सहायता हो जाती है। लेकिन इसमें सारी सुविधाएं नहीं मिलती है। जैसे चेकअप, डायग्नोस्टिक टेस्ट और डॉक्टर की फी इसमें शामिल नहीं होती है। ऐसे में आपको इन खर्चों से बचने के लिए हेल्थकेयर कार्ड मदद कर सकता है। ऐसे कार्ड को पाने के लिए आपको मेंबरशिप फीस देनी पड़ती है। इसके बदले कंपनी कार्ड मुहैया कराती है। फिर कार्ड के जरिए अस्पताल से जुड़े सभी खर्चों पर छूट मिलती है।

दरअसल, इंश्योरेंस कवर और हेल्थकेयर (स्वास्थ्य सेवा) पर कितना खर्च करते हैं। इस अंतर को खत्म करने के लिए कुछ कंपनियां हेल्थकेयर डिस्काउंट कार्ड मुहैया कराती हैं। जिसमें 30-35 फीसदी छूट का दावा किया जाता है।

जानिए हेल्थकेयर डिस्काउंट कार्ड

ये कार्ड अस्पताल में भर्ती, डायग्नोस्टिक टेस्ट और कंसल्टेशन फी जैसे खर्चों पर छूट ऑफर करते हैं। इस कार्ड को बनवाने के लिए मेंबरशिप फीस देनी पड़ती है।
ये कार्ड अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटरों और डॉक्टरों को उनकी सर्विस पर मिलने वाली छूट के चलते अधिक ग्राहक आते हैं। 

इन कार्डों का फायदा कोई भी व्यक्ति या उसके परिवार का मेंबर उठा सकते हैं। बशर्ते कि उसमें सदस्यों के संख्या की लिमिट हो सकती है।

मेडिक्लेम पॉलिसी का फायदा अस्पताल में भर्ती होने पर मिलता है। साथ ही इसमें कई लागत हैं, जिसका कवर नहीं किया जाता है। इसलिए इस कार्ड से मिलने वाली छूट से हेल्थकेयर का खर्च काफी कम हो जाता है।

इस तरह की सर्विस को कोई रेग्युलेट नहीं करता है। इसलिए कार्ड खरीदने से पहले डिस्काउंट देने वाली कंपनी की सर्विस और उसकी क्वालिटी सही तरीके से चेक कर लेना चाहिए।

इसको सरल शब्दों में कहें तो हेल्थकेयर डिस्काउंट कार्ड एक लॉयलिटी कार्ड जैसे होते हैं। जिसमें आपको मेंबरशिप की फीस देनी होती है। इसके बाद कॉर्ड का ऑफर करने वाली कंपनी आपको अस्पताल में भर्ती होने और अस्पताल में नहीं भर्ती होने से संबंधित खर्चों पर डिस्काउंट मुहैया कराती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें