RBI ऑफिस में कब तक बदल सकते हैं 2,000 रुपये के नोट?
RBI 19 Regional Office: 2000 रुपये के नोट को जमा करने या बदलने की डेडलाइन 7 अक्टूबर 2023 थी, जो निकल चुकी है। हालांकि, आप अभी भी 2,000 रुपये के बैंकनोट RBI के बताए 19 रिजनल ऑफिस में जमा कर सकते हैं। 2,000 रुपये का नोट 7 अक्टूबर के बाद भी इन 19 रिजनल ऑफिसों में बदले जा सकते हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 11, 2023 पर 4:22 PM
2000 Rupees Notes: क्या RBI ऑफिस में नोट जमा करने या बदलने की कोई डेडलाइन है?
RBI 19 Regional Office: 2000 रुपये के नोट को जमा करने या बदलने की डेडलाइन 7 अक्टूबर 2023 थी, जो निकल चुकी है। हालांकि, आप अभी भी 2,000 रुपये के बैंकनोट RBI के बताए 19 रिजनल ऑफिस में जमा कर सकते हैं। RBI के 30 सितंबर के नोटिफिकेशन के मुताबिक 2,000 रुपये का नोट 7 अक्टूबर के बाद भी इन 19 रिजनल ऑफिसों में बदले जा सकते हैं। अब बड़ा सवाल है कि इन सेंटर्स पर भी आप कब तक 2,000 रुपये के नोट बदल सकते हैं। क्या RBI Regional Office में नोट जमा करने या बदलने की कोई डेडलाइन है?
RBI के रिजनल ऑफिस में कब तक बदल सकते हैं 2,000 रुपये के नोट
अब आम लोग RBI के 19 रिजनल ऑफिसों में जाकर ही 2000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं। यहां आप 20,000 रुपये तक के ही 2,000 रुपये के नोट बदल सकते हैं। हालांकि, ये नोट अगले नोटिस तक जमा किये जा सकते हैं। RBI के मुताबिक अभी तक 19 रिजनल ऑफिस से 2,000 रुपये के नोट बदलने की कोई समयसीमा तय नहीं कई गई है। हालांकि, यहां नोट जमा कराते समय आपको आईडी प्रूफ दिखाना होगा। आप एक बार में 20,000 रुपये तक के 2,000 रुपये के नोट ही बदल सकत हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने उन डिपार्टमेंट की लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी, जहां आप ये नोट बदल या जमा कर सकते हैं।
अहमदाबाद
जनरल मैनेजर भारतीय रिजर्व बैंक, Issue Department, सेकेंड फ्लोर, गांधी ब्रिज के पास अहमदाबाद 380014
बंगलुरु
ऑफिस इन्चार्ज, कन्ज्यूमर एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन सेल, , भारतीय रिजर्व बैंक