Silver Price Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली में आज चांदी की कीमत बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पहुंच गई है। वहीं, बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.4% बढ़कर यानी 89 रुपये की तेजी के साथ 2,37,499 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,37,410 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,37,660 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2,33,858 रुपये प्रति पहुंच गई। चूंकी शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा।
