Get App

बच्चों की पढ़ाई ना रहे अधूरी इसके लिए कैसी हो निवेश की स्ट्रैटेजी

एकमुश्त निवेश करें या फिर SIP करें, कहां बेहतर रिटर्न मिलेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2019 पर 9:23 AM
बच्चों की पढ़ाई ना रहे अधूरी इसके लिए कैसी हो निवेश की स्ट्रैटेजी

बच्चों की पढ़ाई से लेकर रिटायरमेंट तक की प्लानिंग कैसे करें। कैसे जीवन के हर लक्ष्य के लिए निवेश की रणनीति बनाएं। एकमुश्त निवेश करें या फिर SIP करें, कहां बेहतर रिटर्न मिलेगा। इन्हीं मुद्दों पर सीएनबीसी-आवाज़ पर योर मनी के साथ AnandRathi Wealth Management के डिप्टी CEO फिरोज अजीज से विशेष चर्चा करेंगे।

सवालः मेरी उम्र- 31 साल है। मेरी इनकम 1.2 लाख प्रति महीने है। मेरा लक्ष्य रिटायरमेंट, कॉर्पस जुटाना है। क्या मेरे पोर्टफोलियो में बदलाव की जरूरत है। क्या मुझे - Tata Rtd Saving Fund में निवेश जारी रखना चाहिए और मुझे 6,000 की SIP शुरू करनी है।

मैने इन फंडों में निवेश किया है

ICICI Bluechip- 3,000 रुपये

Mirae Asset Largecap- 5,000 रुपये

Kotak Standard Multicap- 5,000 रुपये

Axis Focused 25- 5,700 रुपये

SBI Focused Equity- 8,000 रुपये

Axis Midcap- 5,000 रुपये

Tata Rtd Saving Fund- 5,000 रुपये

PPF- 12,500 रुपये

NPS- 8,000 रुपये

फिरोज अजीज की सलाहः आप Mirae Asset Large-cap में निवेश जारी रखें। Kotak Standard Multi-cap में SIP बरकरार रखें और SBI Focused Equity में निवेश करते रहें। वहीं PPF, NPS में भी निवेश को आगे बढ़ा सकते हैं और ICICI Bluechip को होल्ड करें, Nippon India Large-cap में निवेश करें। Axis Focused 25 में निवेश रोक सकते हैं जबकि SBI Focused Equity में SIP की राशि बढ़ा दें।

आप ध्यान रखें कि पोर्टफोलियो में एक ही फोकस्ड फंड होना चाहिए। Axis Mid-cap में होल्ड करें, Kotak Emerging Equities में निवेश जारी रखें। Tata Retired Savings में से बाहर निकल सकते हैं। आपको इक्विटी-डेट में अलग अलग निवेश करना चाहिए। इसके अलावा HDFC Credit Risk में निवेश कर सकते है और 6,000 की SIP के लिए  Invesco India Growth Opp में निवेश करें।

सवाल: मेरी उम्र 36 साल है। मेरी बेटी अभी 4 साल की है। उसकी पढ़ाई के लिए (14 साल) में मुझे 80 लाख रुपये चाहिए। बेटी की शादी (20 साल) के लिए भी 80 लाख रुपये चाहिए। 24 साल बाद रिटायरमेंट के लिए 2.5 करोड़ रुपये चाहिए। मैं जनवरी 2019 से 11,000 की SIP कर रहा हूं। इसके अलावा सालाना SIP में 10% की बढ़ोतरी करनी है और 7 लाख का एक्मुश्त निवेश किया है।

मेरा पोर्टफोलियो इस प्रकार है

HDFC Smallcap, HDFC Midcap में एकमुश्त निवेश बंद है। SN Lahiri ने L&T AMC छोड़ दी है। L&T Midcap में निवेश जारी करें। Kotak Emerging Equity में निवेश शुरू करें।

बेटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया

Kotak Standard Multicap- लाख रुपये

ABSL Equity- लाख रुपये
L&T Midcap- लाख रुपये

बेटी की शादी के लिए Mirae Asset Bluechip में 1.5 लाख रुपये का निवेश किया है। वहीं रिटायरमेंट के लिए भी 1.5 लाख का निवेश किया है जिसमें से HDFC Smallcap में 1 लाख रुपये और HDFC Midcap में 50,000 रुपये का निवेश किया है।

मैंने इन फंड में निवेश किया है

Mirae Asset Bluechip - 3,000 रुपये

Kotak Standard Multicap- 3,000 रुपये

PPF AS Long Term Equity- 1,000 रुपये

L&T Midcap- 2,000 रुपये

Axis Smallcap- 2,000 रुपये

SSY (अप्रैल 2018)- 2,000 रुपये

फिरोज अजीज की सलाहः Kotak Standard Multi-cap और L&T Mid-cap में इन फंड में निवेश जारी रखें। L&T Mid-cap से निकासी की जरूरत नहीं है। Vihang Naik L&T Mid-cap के को-फंड मैनेजर हैं। वे 2016 से फंड को मैनेज कर रहे हैं। इसके अलावा Mirae Asset Emerging Bluechip में होल्ड करें। आप चाहें तो Mirae Asset Large-cap में निवेश कर सकते हैं।

आप ABSL Equity Fund में SIP रोक सकते हैं। HDFC Smallcap, HDFC Midcap Opp से निवेश रोक सकते हैं क्योंकि मौजूदा निवेश से बेटी की पढ़ाई का लक्ष्य पूरा हो जाएगा लेकिन बेटी की शादी, रिटायरमेंट के लिए SIP बढ़ाएं। इसके लिए सालाना 10 से 15 प्रतिशत तक की SIP बढ़ाएं।

इसके अलावा इन फंड में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा

Nippon India Large-cap

Canara Robeco Emerging Equities

Invesco India Growth Opp

Kotak Emerging Equities

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें