जब शेयर बाजार की बात हो, तो मशहूर निवेशक वॉरेन बफे से बेहतर सलाह देने वाला कौन हो सकता है? मौजूदा वक्त में निवेशकों के मन में अहम सवाल यह है कि क्या 400 लाख करोड़ वाला यह शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर जाकर उन्हें और अमीर बनाएगा या यह समय बाजार में गिरावट का है। यहां पर एक भरोसेमंद इंडिकेटर है, जो हमें यह अंदाजा देता है कि बड़ी तस्वीर कैसी होगी। इस बफे इंडिकेटर नाम से जाना जाता है, जो सभी लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैपिटल और देश जीडीपी का अनुपात होता है।
