EPFO आपके प्रॉविडेंट फंड पर कब तक ब्याज देता है? ये सवाल ज्यादातर रिटायर होने वाले या नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों के मन में सबसे ज्यादा होता है। आपके EPF अकाउंट का पैसा सुरक्षित रहता है लेकिन इसमें इंटरेस्ट एक तय समय तक ही मिलता है। आपके रिटायरमेंट की जो भी तारीख होती है उसके अगले 3 साल तक इंटरेस्ट मिलता है। यही नियम नौकरी छोड़ने पर भी लागू होता है। जानिये क्या है नियम।
