कौन है बिजनेसवुमन सीमा सिंह? जिन्होंने मुंबई में खरीदा 185 करोड़ रुपये का पेंटहाउस

Property Market: मुंबई जैसे शहर में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदना आसान बात नहीं है, लेकिन जानी-मानी बिजनेसवुमन सीमा सिंह ने यह कर दिखाया है। उन्होंने मुंबई के वर्ली इलाके में एक आलीशान पेंटहाउस खरीदा है, जिसकी कीमत 185 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Dec 14, 2024 पर 7:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Property Market: मुंबई जैसे शहर में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदना आसान बात नहीं है, लेकिन जानी-मानी बिजनेसवुमन सीमा सिंह ने यह कर दिखाया है।

Property Market: मुंबई जैसे शहर में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदना आसान बात नहीं है, लेकिन जानी-मानी बिजनेसवुमन सीमा सिंह ने यह कर दिखाया है। उन्होंने मुंबई के वर्ली इलाके में एक आलीशान पेंटहाउस खरीदा है, जिसकी कीमत 185 करोड़ रुपये है। यह प्रॉपर्टी न सिर्फ अपनी भव्यता के लिए बल्कि सीमा सिंह के प्रोफेशनल सफर के लिए भी चर्चा का विषय बन गई है।

सीमा सिंह ने लिया पेंटहाउस

सीमा सिंह का नया पेंटहाउस वर्ली में स्थित लोधा सी-फेस प्रोजेक्ट के A-विंग की 30वीं मंजिल पर है। यह प्रॉपर्टी 14,866 वर्ग फीट में फैली हुई है और मुंबई के खूबसूरत समुद्र तट का शानदार नजारा पेश करती है। पेंटहाउस के साथ 9 पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। इस डील पर 9.25 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है। इस प्रॉपर्टी की कीमत प्रति वर्ग फीट 1,24,446 रुपये है, जो इसकी प्रीमियम लोकेशन और वर्ल्ड क्लास सर्विस को दर्शाता है।


सीमा सिंह कौन हैं?

सीमा सिंह भारत की बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी अल्केम लैबोरेट्रीज की प्रमोटर हैं। यह कंपनी 64,278 करोड़ रुपये के बाजार कैपिटलाइजेशन के साथ देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनियों में से एक है। सीमा सिंह के पास कंपनी में 2.16% हिस्सेदारी है, जिससे वह एक प्रमुख शेयरधारक बनती हैं। जून 2024 में उन्होंने अपनी कंपनी की 0.3% हिस्सेदारी बेचकर 177 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस दौरान उन्होंने 4,956 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 3.58 लाख शेयर बेचे थे।

अल्केम लैबोरेट्रीज

अल्केम लैबोरेट्रीज जेनेरिक दवाओं और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स की मैन्युफैक्टरिंग और मार्केटिंग में एक्टिव है। कंपनी की दवाएं भारत और दुनियाभर में अपनी मजबूत मौजूदगी के लिए जानी जाती हैं।

लोधा सी-फेस प्रोजेक्ट

यह पेंटहाउस लोधा ग्रुप का डेवलप किया सी-फेस प्रोजेक्ट का हिस्सा है। लोधा ग्रुप मुंबई और अन्य शहरों में प्रीमियम और एक्सक्लूसिव प्रॉपर्टीज बनाने के लिए जाना जाता है। अब तक 100 मिलियन वर्ग फीट से अधिक रियल एस्टेट डेवलप करने वाला लोधा ग्रुप भविष्य में 110 मिलियन वर्ग फीट और विकसित करने की योजना बना रहा है। उनके प्रोजेक्ट उन ग्राहकों के लिए हैं, जो शानदार सुविधाओं और प्रीमियम लोकेशन की तलाश में हैं।

Aadhar: अपने एरिया के पास का आधार सेंटर कैसे ढूंढे, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।