Get App

Gold-Silver ETF: गोल्ड और सिल्वर ETF में उछाल, जानिए किन दो कारणों से आई तेजी

Gold-Silver ETF: गोल्ड और सिल्वर ETF में बुधवार को तेजी देखने को मिली, जहां चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया। कच्चे तेल की गिरावट और डॉलर की कमजोरी से कीमतों को सपोर्ट मिला। जानिए ETF, MCX और निवेश ट्रेंड का पूरा हाल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 06, 2026 पर 6:41 PM
Gold-Silver ETF: गोल्ड और सिल्वर ETF में उछाल, जानिए किन दो कारणों से आई तेजी
कीमती धातुओं में यह तेजी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी की वजह से आई।

Gold-Silver ETF: सिल्वर ETF में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। इनमें 2.5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई। गोल्ड ETF भी मजबूत रहे, लेकिन उनकी तेजी चांदी के मुकाबले थोड़ी कम रही।

यह तेजी कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल के चलते आई, जिसे कच्चे तेल की गिरती कीमतों और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से सपोर्ट मिला।

सिल्वर ETF में जोरदार तेजी

टॉप गेनर्स में Nippon India Silver ETF करीब 2.62 प्रतिशत बढ़कर ₹234.89 पर पहुंच गया। ICICI Prudential Silver ETF भी 2.62 प्रतिशत चढ़कर ₹244.99 पर ट्रेड करता दिखा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें