आज के समय में मेडिकल इंफ्लेशन यानी इलाज और दवाइयों की बढ़ती लागत हर परिवार के बजट को प्रभावित कर रही है। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस सिर्फ एक पॉलिसी नहीं, बल्कि आर्थिक सुरक्षा की ढाल बन चुका है। लेकिन अक्सर लोग एक बार पॉलिसी खरीदकर उसे सालों तक बिना रिव्यू किए चलाते रहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मेडिकल खर्च और नई बीमारियों के दौर में हेल्थ इंश्योरेंस का समय-समय पर रिव्यू करना बेहद जरूरी है।
