Gold vs Silver: सोने से ज्यादा चमकेगी चांदी, क्या निवेश करना होगा सही?

2025 की पहली तिमाही में शानदार रिटर्न देने के बाद अब गोल्ड की रफ्तार धीमी पड़ सकती है, जबकि चांदी में तेजी आने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों की बदलती धारणा से सिल्वर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 6:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड की डिमांड घटेगी और चांदी की मांग में इजाफा होगा।

Gold vs Silver: पिछले कुछ दिनों से शेयर मार्केट से लेकर गोल्ड-सिल्वर तक में काफी उथल-पुथल देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ और उस पर चीन का पलटवार रहा। हालांकि, अब धीरे-धीरे स्थिति कुछ सुधर रही है। ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड की डिमांड घटेगी और चांदी की मांग में इजाफा होगा।

गोल्ड की बात करें तो इसने साल 2025 की शुरुआत से काफी शानदार प्रदर्शन किया है। पहली तिमाही में इससे निवेशकों को 18% से अधिक रिटर्न मिला। हालांकि, अब एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की रफ्तार सुस्त पड़ सकती है। वहीं, चांदी का प्रदर्शन इससे बेहतर रह सकता है। मॉर्निंगस्टार के एनालिस्ट जॉन मिल्स ने तो सोने की कीमतों में 38% की भारी गिरावट आने का अनुमान लगाया है।

Gold price rises by Rs 126 to Rs 47,407/10 gm as dollar slides; silver gains by Rs 290 a kg


गोल्ड और सिल्वर पर एक्सपर्ट की राय

कोटक सिक्योरिटीज के सीनियर वीपी और रिसर्च हेड (करेंसी, कमोडिटी और इंटरेस्ट रेट्स) अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान बना हुआ है। यह निकट भविष्य में सोने से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

उन्होंने कहा, “चांदी की कीमतें सोने के मुकाबले बढ़ी हैं। इसका कारण है बेस मेटल्स की मांग और इक्विटी मार्केट में शॉर्ट कवरिंग रैली। इससे निवेशकों की धारणा में बदलाव आया है।” बनर्जी ने बताया कि चांदी एक 'रिस्क-ऑन' एसेट मानी जाती है, यानी जब बाजार में भरोसा और जोखिम लेने का ट्रेंड बढ़ता है, तो चांदी बेहतर प्रदर्शन करती है।

क्या है सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट

All India Sarafa Association के मुताबिक, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली) में सोने की कीमतों में ₹200 की गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹91,250 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

हालांकि, बीते पांच कारोबारी सत्रों से गिरावट झेल रही चांदी की कीमतों में ₹200 की बढ़त देखी गई। चांदी अब ₹92,700 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जबकि सोमवार को यह ₹92,500 प्रति किलोग्राम थी।

Gold prices remain flat at Rs 51,306 per 10 gram; silver falls by Rs 1,007 a kg

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों?

गोल्ड की बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद सोने पर बिकवाली का दबाव है, जिसका कारण है मार्जिन कॉल्स। उन्होंने कहा, “सोने की चार्ट पर स्थिति कमजोर दिख रही है और यह निकट भविष्य में संघर्ष करता नजर आ सकता है।”

बनर्जी ने यह भी बताया कि शुरुआत में डी-ग्लोबलाइजेशन (वैश्वीकरण से पीछे हटने) ने सोने और चांदी दोनों की मांग को बढ़ाया था। लेकिन, अब सुरक्षित निवेश के रूप में लोग अमेरिकी डॉलर, जापानी येन और यूएस ट्रेजरी बॉन्ड्स की ओर रुख कर रहे हैं। इससे गोल्ड पर दबाव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें : MWP Act: पति पर कर्ज है, तो पत्नी की संपत्ति बचाएगा ये कानून; बीमा रकम भी कोई छू नहीं सकेगा

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।