WiFi services on flights: एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत सरकार ने उड़ानों के दौरान फ्लाइट में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि उड़ान के दौरान यात्री वाई-फाई के जरिए इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल केवल तभी कर पाएंगे जब 3,000 मीटर (लगभग 9,843 फीट) की ऊंचाई पर पहुंच चुके विमान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने की अनुमति होगी। आदेश में कहा गया है कि यह निर्देश भारतीय हवाई क्षेत्र में संचालित होने वाली सभी उड़ानों पर लागू होता है।
