कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में आर्थिक सुस्ती छाई हुई है। भारत भी आर्थिक नुकसान का सामना कर रहा है। बहुत सी कंपनियों से लोगों को निकाल दिया गया है। ऐसे हालात में लोगों के पास खर्च करने का एक सहारा Provident Fund (PF) भी है। कोरोना संकट के दौरान कुल लोगों के लिए यह फंड काफी दे रहा है। अगर आप PF फंड निकालना चाहते हैं तो आप यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यूज-एज गवर्नेंस (Unified Mobile Application for New-age Governance – UMANG) app से लोगों को फंड निकालने में काफी काम आ रहा है।
इसके जरिए आप बेहद आसान तरीके से क्लेम कर सकते हैं और साथ ही आप बैलेंस भी जान सकते हैं। इसमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। आधार, EPF, NPS, डिजीलॉकर जैसी और भी कई सुविधाएं यह ऐप मुहैया कराता है। इसमें पहले आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा।
जानिए क्या इसका प्रॉसेस
-सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर से ऐप को डाउनलोड करें।
- ऐप को ओपन करके लॉग इन कीजिए।
-EPFO को चुनकर Employee Centric Services ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
इसके बाद Raise Claim का ऑप्शन सेलेक्ट करें और UAN की जानकारी एंटर करें।
-फिर इसके बाद Get OTP पर क्लिक करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आया होगा, इसे दर्ज करें।
- अब आपको Login पर क्लिक करना होगा। इतना करने के बाद आपको अपने बैंक अकाउंट के आखिरी 4 डिजिट दर्ज करना होगा।
-फिर मेंबर आईडी सेलेक्ट करके Proceed for claim पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपना एड्रेस दर्ज करना होगा।
एड्रेस दर्ज करने के बाद Next पर क्लिक करें और अपने बैंक चेक की फोटो अपलोड कर दें।
अब आपका अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
