Women’s day 2023: हर किसी की तरह महिलाएं भी अपने दिन-प्रतिदिन के खर्चों के साथ-साथ कभी-कभी बड़ी खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करती है। महिलाएं रिवार्ड, कैशबैक, छूट या अन्य दूसरे फायदे के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करती है। कपड़े, किराना, फूड भोजन, सिनेमा, ट्रैवल जैसे खर्चों को देखते हुए यहां आपको ऐसे ही 5 क्रेडिट कार्ड के के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि महिलाओं के लिए कौनसे क्रेडिट कार्ड बेस्ट रहेंगे जो उनकी सेविंग को बढ़ा सकते हैं।
1 स्टैंडर्ड चार्टर्ड ईजमायट्रिप क्रेडिट कार्ड ईजमायट्रिप वेबसाइट और ऐप पर क्रमशः होटल और फ्लाइट बुकिंग पर फ्लैट 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की छूट देता है। कार्डहोल्डर को बस टिकट बुकिंग पर 125 रुपये की छूट मिलती है। यह स्टैंडअलोन होटल और एयरलाइन वेबसाइटों, ऐप्स या आउटलेट्स पर टिकट बुक करने के लिए खर्च किए गए प्रत्येक 100 रुपये पर 10X रिवार्ड भी देता है। इस कार्ड की सालाना फीस 350 रुपये है।
2 अमेरिकन एक्सप्रेस स्मार्टअर्न क्रेडिट कार्ड फ्लिपकार्ट, Amazon और Uber पर खर्च किए गए प्रत्येक 50 रुपये पर 10X मेंबरशीप रिवार्ड देता है। पेटीएम वॉलेट, स्विगी, BookMyShow, PVR, Myntra, Jabong, Grofers, Big Bazaar पर खर्च किए गए प्रत्येक 50 रुपये पर 5X मेंबरशीप रिवार्ड प्वाइंट देता है। कार्ड मेंबरशिप के पहले 90 दिनों में 10,000 रुपये खर्च करने पर यूजर्स को वेलकम गिफ्ट के तौर पर 500 रुपये का कैशबैक मिलता है। इस कार्ड की सालाना फीस 495 रुपये है।
4 एक्सिस माय जोन क्रेडिट कार्ड पेटीएम मूवीज पर दूसरी मूवी टिकट पर 100 प्रतिशत की छूट देता है। यह SonyLiv प्रीमियम के सालाना सब्सक्रिप्शन और 2,000 रुपये के न्यूनतम खर्च पर AJIO पर फ्लैट 600 रुपये की छूट देता है। इस क्रेडिट कार्ड पर सालाना शुल्क 500 रुपये है।
5 कैशबैक एसबीआई कार्ड ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत कैशबैक और ऑफलाइन ट्राजेक्शन पर 1 प्रतिशत कैशबैक देता है। यह एक साल में चार कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस देता है। इस कार्ड की सालाना फीस 999 रुपये है। कार्डहोल्डर एक साल में 2 लाख रुपये खर्च करने पर सालाना फीस माफ कर देता है।