World Diabetes Day: आपको डायबिटीज है तो भी खरीद सकते हैं हेल्थ पॉलिसी, जानिए आपके लिए क्या-क्या हैं ऑप्शंस

World Diabetes Day: World Health Organization के मुताबिक, 18 साल से ज्यादा उम्र के मधुमेह से ग्रसित लोगों की संख्या इंडिया में 7.7 करोड़ है। अगले कुछ साल में इंडिया में और 2.5 करोड़ लोगों को डायबिटीज की बीमारी की चपेट में आने का खतरा है

अपडेटेड Nov 14, 2022 पर 2:17 PM
Story continues below Advertisement
इंडिया दुनिया का डायबिटीज (Diabetes) कैपिटल बन चुका है।

World Diabetes Day: इंडिया दुनिया का डायबिटीज (Diabetes) कैपिटल बन चुका है। इसके बावजूद कई लोग इसे सिर्फ कॉमन लाइफ स्टाइल कंडिशन मानते हैं, जिसे आसानी से मैनेज किया जा सकता है। World Health Organization के मुताबिक, 18 साल से ज्यादा उम्र के मधुमेह से ग्रसित लोगों की संख्या इंडिया में 7.7 करोड़ है।

और 2.5 करोड़ लोग डायबिटीज की चपेट में आ सकते हैं

अगले कुछ साल में इंडिया में और 2.5 करोड़ लोगों को डायबिटीज की बीमारी की चपेट में आने का खतरा है। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के डायरेक्टर ऑफ अंडरायटिंग (प्रोडक्ट्स एंड क्लेम्स) भवतोष मिश्रा ने कहा, "डायबिटीज की वजह से किडनी फेल्योर, अंधापन और दिल की बीमारी हो सकती है। इसे सिर्फ लाइफ स्टाइल कंडिशन मानकर खारिज नहीं किया जाना चाहिए। इससे इस बीमारी को लेकर गंभीरता खत्म हो जाती है।"


यह भी पढ़ें : ATM से निकल गए हैं फटे हुए नोट, तो कहां बदलेंगे? ये है तरीका

डायबिटीज के रोगियों के लिए भी आ चुकी है हेल्थ पॉलिसी

अगर आपको डायबिटीज है तो आपके लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना आसान नहीं है। हालांकि, अब कुछ नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां ऐसी हेल्थ पॉलिसी पेश कर रही हैं, जो डायबिटीज को भी कवर करती है।

स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एस प्रकाश ने कहा, "कंपनियों ने डायबिटीज और हाइपरटेंशन के रोगियों के लिए इनक्लूसिव एप्रोच अपनाना शुरू किए हैं। वे बगैर वेटिंग पीरियड या बहुत कम वेटिंग पीरियड वाली हेल्थ पॉलिसी भी खरीद सकते हैं।"

चुकाना होगा ज्यादा प्रीमियम

उन्होंने कहा, "डायबिटीज के रोगी अपनी हेल्थ कंडिशन के आधार पर दो या चार साल वेटिंग पीरियड वाली हेल्थ पॉलिसी खरीद सकते हैं। वे 2-3 महीने के वेटिंग पीरियड वाली पॉलिसी भी खरीद सकते हैं। लेकिन, इसके लिए उन्हें अतिरिक्त प्रीमियम चुकाना होगा।"

ज्यादातर इंश्योरेंस कंपनियां डायबिटीज से ग्रसित लोगों को पॉलिसी देने से इनकार नहीं करती हैं। लेकिन, पॉलिसी के नियम एवं शर्तें बहुत सख्त हो सकती हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वे अपने कुछ प्रोडक्ट्स ऐसे लोगों ऑफर नहीं करें। निवा बूपा, स्टार हेल्थ, केयर हेल्थ और आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस जैसी कंपनियां डायबिटिज से ग्रसिस लोगों के लिए फुल-फ्लेज्ड पॉलिसी ऑफर करती हैं या राइडर बेनेफिट्स देती हैं।

हेल्थ पॉलिसी खरीदना क्यों जरूरी है?

प्रकाश ने कहा, "डायबिटीज से ग्रसित रोगियों के अंग खराब होने का खतरा ज्यादा होता है। अचानक हार्ट अटैक, सेरेब्राल स्ट्रोक और किडनी से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए उन्हें हेल्थ पॉलिसी खरीदने की सलाह दी जाती है।"

डायबिटीज की वजह से जल्द इंफेक्शंस की चपेट में आने का खतरा होता है। व्यक्ति बार-बार बीमार भी पड़ता है। अगर डायबिटीज की वजह से व्यक्ति का कोई अंग खराब हो गया है तो उसके लिए हेल्थ पॉलिसी खरीदना बहुत मुश्किल होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।