World Idli Day: भारत में इडली और डोसा की दिग्गज कंपनी आईडी फ्रेश फूड्स (iD Fresh Food) ने 30 मार्च को विश्व इडली दिवस (World Idli Day) मनाने के लिए एक अनूठी अवधारणा शुरू की है। आज का दिन इडली को समर्पित है, जो भारत में सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। आज देश के अलग-अलग होटलों पर इडली को कई तरह से बनाया जाता है। हमेशा से इडली को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद और पोषक डिश माना जाता है।
