साल के आखिर में जा रहे हैं घूमने, सिर्फ खरीदें ये कार्ड, मिलेगा फाइव स्टार होटल में रहना खाना फ्री

जैसे-जैसे साल खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है, कई लोग लंबे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए घूमने का प्लान कर रहे हैं। वह अपने लिए फ्लाइट, ट्रेन और होटल की बुकिंग करा रहे हैं। आज यहां आपको साल के अंत में काम की टिप दे रहे हैं जिसमें आपका फाइव स्टार होटल में ठहरना फ्री हो सकता है

अपडेटेड Dec 12, 2023 पर 3:13 PM
जैसे-जैसे साल खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है, कई लोग लंबे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए घूमने का प्लान कर रहे हैं।

जैसे-जैसे साल खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है, कई लोग लंबे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए घूमने का प्लान कर रहे हैं। वह अपने लिए फ्लाइट, ट्रेन और होटल की बुकिंग करा रहे हैं। आज यहां आपको साल के अंत में काम की टिप दे रहे हैं जिसमें आपका फाइव स्टार होटल में ठहरना फ्री हो सकता है। आपको बस ये क्रेडिट कार्ड बनवाना होगा। इन क्रेडिट कार्ड के जरिये आप लॉन्ग वीकेंड में ठहरने के लिए फाइव स्टार होटल में ठहर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं चुकाना होगा। आपको अपने क्रेडिट कार्ड रिवार्ड प्वाइंट को लॉयल्टी प्रोग्राम में बदलना होगा।

मैरियट बॉनवॉय, एक्कोर लाइव लिमिटेड (ALL) एक्कोर प्लस, ताज एम्पायर, ताज एपिक्योर और क्लब आईटीसी जैसे होटल लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत कई बेनेफिट देते हैं। ये प्रोग्राम न सिर्फ नए ग्राहकों को आकर्षित करते हैं, बल्कि मौजूदा ग्राहकों को भी बनाए रखने में मदद करते हैं। ये प्रोग्राम आपकी दिसंबर महीने की छुट्टी को बैंक को नुकसान पहुंचाए बिना एक यादगार और शानदार अनुभव दे सकती है।

होटल लॉयल्टी प्रोग्राम के फायदे


अपग्रेड कमरे के साथ रूम रेट पर डिस्काउंट।

फूड और बेवरेज, स्पा और लाउंज के इस्तेमाल पर छूट।

जल्दी चेक-इन और देर से चेक-आउट

होटल प्रमोशन तक पहले पहुंच, मेंबर को इन्वाइट, मेंबर्स के लिए डील और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

कमरे की बुकिंग, भोजन और कई अन्य चीजों के पेमेंट के लिए रिवार्ड प्वाइंट।

रिवॉर्ड पॉइंट को अन्य होटल लॉयल्टी प्रोग्राम में ट्रांसफर करने की सर्विस। होटल लॉयल्टी प्रोग्राम पर मिलने वाले फायदे इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपका कार्ड कौनसा है – सिल्वर, गोल्ड या प्लैटिनम या कोई और। इन्हीं के आधार पर फायदे मिलते हैं।

होटल लॉयल्टी प्रोग्राम के लिए सही क्रेडिट कार्ड

कुछ बैंकों की होटल लॉयल्टी प्रोग्राम के लिए पार्टनरशीप होती है। जो ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड पॉइंट को होटल लॉयल्टी प्रोग्राम में बदलने में मदद करती है।

HDFC Bank - एक्कोर लाइव लिमिटलेस (ALL), विंडहैम रिवॉर्ड्स और आईएचजी वन रिवॉर्ड्स

एक्सिस बैंक - एक्कोर लाइव लिमिटलेस (ALL), मैरियट बॉनवॉय, विंडहैम रिवार्ड्स, आईएचजी वन रिवार्ड्स, क्लब आईटीसी

अमेरिकन एक्सप्रेस - मैरियट बॉनवॉय

चुनावों से पहले इंडस्ट्रियल शेयरों में नजर आ रहे कमाई के मौके, जानिए किन शेयरों पर है बाजार दिग्गजों की नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।