Yes Bank: यस बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 1 दिसंबर से बंद हो रही है यह सर्विस

Yes Bank Account Holder Alert: यस बैंक के ग्राहकों के लिए अहम खबर है। यस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक मैसेज जारी किया है..

अपडेटेड Nov 25, 2022 पर 2:42 PM
Yes Bank Account Holder Alert: यस बैंक के ग्राहकों के लिए अहम खबर है।

Yes Bank Account Holder Alert: यस बैंक के ग्राहकों के लिए अहम खबर है। यस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक मैसेज जारी किया है। ये मैसेज येस बैंक के SMS बैलेंस अलर्ट सुविधा को लेकर है। यस बैंक ने कहा कि वह SMS के माध्यम से दी जाने वाल बैलेस अलर्ट सर्विस को बंद कर रहा है। यदि आपको किसी पैकेज के तहत बैलेंस अलर्ट की SMS सर्विस मिल रही है तो वह भी 1 दिसंबर से बंद हो जाएगी। हालांकि, अगर आपके सब्सिक्रिशन का समय बचा है तो तब तक के लिए आपको SMS सर्विस मिलेगी।

यहां से उठा सकते हैं इन सर्विस का फायदा

यस बैंक ने कहा कि ग्राहक बैंक की ऑनलाइन सुविधाओं जैसे यस मोबाइल, यस ऑनलाइन, यस रोबोट आदि का इस्तेमाल कर अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं। आप अपनी सुविधा के मुताबिक SMS सर्विस कस्टमाइज कर सकते हैं।। आप SMS सर्विस के लिए रजिस्टर, बदलाव कर सकते हैं।


ऐसे करना होगा सर्विस के लिए रजिस्टर

ये हैं स्टेप्स

स्टेप 1 : यस बैंक ग्राहक अपने आईडी और पासवर्ड के साथ ऑनलाइन लॉग इन करें।

स्टेप 2: पेज के कोने पर Menu पर क्लिक करें।

स्टेप 3 : Profile Manage पर Alert पर क्लिक करें।

स्टेप 4 : उस खाते का चुनाव करें जिसे मोडिफाई, रजिस्टर या डी-रजिस्टर करना चाहते हैं।

स्टेप 5 : अलर्ट के टाइप का चुनाव करें।

स्टेप 6 : एक बार अलर्ट चुनने के बाद सेव कर दें।

Yes Bank के को-फाउंडर को मिली जमानत

निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक यस बैंक (Yes Bank) के को-फाउंडर राणा कपूर (Rana Kapoor) को आज 25 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 466.51 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत दे दी है। यह केस केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने राणा कपूर पर दायर किया था। राणा कपूर को केंद्रीय जांच एजेंसी मार्च 2020 में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया था। अभी वह नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं। ईडी का आरोप है कि राणा कपूर, उनका परिवार और अन्य लोगों ने अपने परिवार से जुड़ी कंपनियों को भारी लोन बांटे और इससे हजारों करोड़ रुपये का फायदा कमाया।

Yes Bank के बनने-बिगड़ने की पूरी कहानी, 400 रुपये तक उड़ान भरने वाला शेयर अब हांफ रहा 20 रुपये तक पहुंचने में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।