Yes Bank ने Saving अकाउंट और FD पर घटाई ब्याज दरें, अब इतना मिलेगा Interest

प्राइवेट सेक्टर के बैंक यस बैंक ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों को 0.75 प्रतिशत घटाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया है

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 10:07 AM
Yes Bank ने Saving अकाउंट और FD पर घटाई ब्याज दरें, अब इतना मिलेगा Interest

 

Yes Bank Saving Account interest Rate: प्राइवेट सेक्टर के बैंक यस बैंक ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों को 0.75 प्रतिशत घटाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया है। 15 दिसंबर 2021 से नियमित, वरिष्ठ नागरिक, ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी बचत खातों पर ब्याज दर 6 प्रतिशत से घटाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया है। एक लाख से कम, एक लाख से दस लाख के बैलेंस पर 4.50 प्रतिशत, दस लाख से एक करोड़ के बीच शेष पर 5.00 प्रतिशत और एक करोड़ से एक सौ करोड़ के बीच के बैलेंस पर 5.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें इस तरह है। ये नई दरें 15 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं।


एक लाख तक – 4%

1 लाख से अधिक लेकिन 10 लाख रुपये से कम – 4.50%

10 लाख से अधिक लेकिन 1 करोड़ रुपये से कम – 5%

1 करोड़ से अधिक लेकिन 100 करोड़ से कम – 5.25%

FD पर ये होंगी ब्याज दरें..

7 से 14 दिन – 3.25%

15 से 45 दिन – 3.50%

46 से 90 दिन - 4%

3 से 6 महीना – 4.50%

6 से 9 महीना - 5%

9 महीने से 1 साल – 5.25%

1 से 3 साल – 6%

सीनियर सिटिजन FD पर ये होंगी ब्याज दरें..

7 से 14 दिन – 3.75%

15 से 45 दिन – 4%

46 से 90 दिन – 4.50%

3 से 6 महीना – 5%

6 से 9 महीना – 5.50%

9 महीने से 1 साल – 5.75%

1 से 3 साल – 6.50%

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।