Yes Bank: यस बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, ICICI, SBI, HDFC बैंक में से कौन दे रहा है बेस्ट ऑफर

Yes Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने हाल में Fixed Deposit पर ब्याज दरों में रिवीजन किया था। बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर कुछ पीरियड वाली एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया था। Yes Bank ने ये दरें 21 नवंबर 2023 को लागू की थी। ब्याज दरों में रिवीजन के बाद यस बैंक अब सात दिनों से दस साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.25% से 7.75% ..

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 1:34 PM
Yes Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने हाल में Fixed Deposit पर ब्याज दरों में रिवीजन किया था।

Yes Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने हाल में Fixed Deposit पर ब्याज दरों में रिवीजन किया था। बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर कुछ पीरियड वाली एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया था। Yes Bank ने ये दरें 21 नवंबर 2023 को लागू की थी। ब्याज दरों में रिवीजन के बाद यस बैंक अब सात दिनों से दस साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.25% से 7.75% और सीनियर सिटीजन को 3.75% से 8.25% के बीच ब्याज दरों को ऑफर कर रहा है। बैंक ने एक साल में मैच्योर होने वाली एफडी और एक साल से 18 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है।

Yes Bank की FD पर नई दरें – ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिल रही हैं।

7 दिन से 14 दिन: 3.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 3.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)


15 दिन से 45 दिन: 3.70 फीसदी (आम जनता)/ 4.20 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

46 दिन से 90 दिन: 4.10 फीसदी (आम जनता)/ 4.60 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

91 दिन से 120 दिन: 4.75 फीसदी (आम जनता)/ 5.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

121 दिन से 180 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 5.50 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

181 दिन से 271 दिन: 6.10 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.60 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

272 दिन से 1 वर्ष से कम: 6.35 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.85 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

एक साल: 7.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 7.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

1 साल से 18 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

18 महीने से 24 महीने से कम: 7.75 फीसदी (आम जनता)/ 8.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

24 महीने 1 दिन से 36 महीने से कम: 7.25 प्रतिशत (आम जनता) / 7.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

36 महीने से 60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)।

60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 8 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

60 महीने 1 दिन से 120 महीने: 7 फीसदी (आम जनता)/ 7.50 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

एफडी रेट्स की तुलना (Yes Bank vs ICICI, SBI, HDFC)

ICICI बैंक सामान्य ग्राहकों को सात दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3% से 7.1% ब्याज दे रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 3.5% से 7.65% है। भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंकएचडीएफसी बैंक सामान्य ग्राहकों के लिए सात दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3% से 7.20% ब्याज दर, सीनियर सिटीजन के लिए 3.5% से 7.75% का ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई सामान्य ग्राहकों के लिए सात दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 से 7.1% ब्याज का ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का अधिक ब्याज मिल रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का कमाल, पछाड़ दिया बड़े शेयरों को, अब आगे ये है रुझान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।