Yes Bank Fixed Deposit Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक ने एक साल से 3 साल तक की एफडी (Fixed Deposit -FD) पर अपनी ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 5 दिसंबर से लागू हो गई है। एफडी पर ब्याज दरों में रिवीजन के बाद यस बैंक आम जनता के लिए अधिकतम 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% का ब्याज दे रहा है। यस बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ये ब्याज दे रहा है।
