Yes Bank Fixed Deposit Rate: यस बैंक ने सेविंग अकाउंट और FD पर बढ़ाया ब्याज, मोटी कमाई का मौका

Yes Bank Fixed Deposit Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक ने बचत खातों और 2 करोड़ से कम की एफडी (Fixed Deposit -FD) पर अपनी ब्याज दरों को रिवाइज किया है

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 6:11 PM
यस बैंक ने सेविंग अकाउंट पर बढ़ाया ब्याज।

Yes Bank Fixed Deposit Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक ने बचत खातों और 2 करोड़ से कम की एफडी (Fixed Deposit -FD) पर अपनी ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार सेविंग अकाउट पर पर नई दरें 2 नवंबर से लागू होंगी। एफडी पर नई दरें आज 3 नवंबर 2022 से लागू हो गई हैं। एफडी पर ब्याज दरों में रिवीजन के बाद यस बैंक आम जनता के लिए अधिकतम 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50% का ब्याज दे रहा है। बैंक 14 दिन सो लेकर 10 साल के लिए एफडी ऑफर कर रहा है।

सेविंग अकाउंट पर इतना मिलेगा ब्याज

सेविंग अकाउंट में 1 लाख रुपये तक की दैनिक शेष राशि पर बैंक अब 4.00% का ब्याज ऑफर करेगा।1 लाख से 5 लाख तक के सेविंग अकाउंट में 4.25% की दर से ब्याज मिलेगा। यस बैंक अब 5 लाख से 10 लाख रोजाना बैलेंस वाले सेविंग अकाउंट में 5.00% की ब्याज दर और 10 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक के सेविंग अकाउंट पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। 1 करोड़ से 10 करोड़ रुपये से अधिक बचत वाले अकाउंट में 6.25% ब्याज मिलेगा। 10 करोड़ से 25 करोड़ तक के सेविंग अकाउंट पर यस बैंक 6.00% की ब्याज देगा।


यस बैंक FD दरें

7 दिनों से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर बैंक अब 3.25% की दर से ब्याज देगा। 15 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर यस बैंक अब 3.70% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 4.10% की दर से ब्याज मिलेगा। 91 दिनों से 180 दिनों में म परिपक्व होने वालों को अब 4.75% की ब्याज दर का भुगतान करना होगा। यस बैंक अब 181 दिनों से 271 दिनों में मैच्योर मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.50% की ब्याज दर और 272 दिनों से 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.75% की दर से ब्याज मिलेगा।

Yes Bank FD पर इतना दे रहा है ब्याज। Yes Bank FD पर इतना दे रहा है ब्याज।

Yes Bank और RBL Bank अपनी ग्रोथ स्टोरी को लेकर बुलिश, इस साल क्रेडिट में 15% बढ़त का रखा लक्ष्य

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।